देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।

इस हफ्ते 5 दिन सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक
दो अक्टूबर (गांधी जयंती) को रहेगा अवकाश
आईबीए और बैंक संघों की देर रात बनी सहमति
कर्मचारियों की मांगों पर जल्द निर्णय का भरोसा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है। रविवार देर रात इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और बैंक यूनियनों के बीच हुई बैठक में कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर सकारात्मक बातचीत हुई। आईबीए ने हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करने के लिए एक विशेष कमेटी के गठन पर सहमति जताई है, जिसके बाद यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया। वहीं इस सप्ताह बैंकों में सोमवार से शनिवार तक केवल 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) को राष्ट्रीय अवकाश रहेगा, बाकी सभी दिन सामान्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
10 साल बाद रविवार को खुले थे बैंक
हड़ताल की आशंका के चलते आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय के निर्देश पर रविवार को भी बैंक खोले गए थे। लगभग 10 साल बाद ऐसा मौका आया जब रविवार को सामान्य बैंकिंग कामकाज हुआ। इससे पहले नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान पुराने नोट बदलने और कैश जमा/निकासी के लिए रविवार को बैंक खोले गए थे।
एटीएम फ्री-लिमिट चार्ज पर प्रभाव
हड़ताल की स्थिति को देखते हुए सरकारी बैंकों ने 28 से 30 सितंबर के बीच एटीएम की मंथली फ्री लिमिट खत्म होने के बाद लगने वाले अतिरिक्त चार्ज को माफ करने का निर्णय लिया था। लेकिन अब हड़ताल टलने के बाद ट्रांजैक्शन चार्ज पूर्ववत लागू हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में बैंकों की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण आना बाकी है।
5-डे वर्किंग के लिए कमेटी का गठन
माह के पहले और तीसरे शनिवार को भी अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार के लिए बैंक प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों की एक संयुक्त कमेटी बनेगी। यह कमेटी आम ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संतुलित मार्ग तलाशेगी। कर्मचारियों ने 5-डे वर्किंग के एवज में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव दिया है।
अधिकारियों की पीएलआई योजना में संशोधन
स्केल-4 और उससे ऊपर के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए लागू परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना की विसंगतियों और यूनियनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए संशोधन पर चर्चा होगी।
लंबित मसलों का शीघ्र समाधान
8 मार्च 2024 के कार्यवृत्त में सूचीबद्ध पुरानी बकाया मांगों और वादों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए दोनों पक्ष दोबारा द्विपक्षीय बातचीत शुरू करेंगे।

देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।
वैश्विक चिंताओं के चलते भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में 0.88 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह