उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में हड़तालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए अगले 6 महीनों तक किसी भी तरह की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह रोक एस्मा 1966 के तहत लागू की गई है। आदेश जारी होते ही यह नियम प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, निगमों, प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों पर लागू हो गया है।
पाकिस्तान की बदहाली और कंगाली अब जग जाहिर हो चुकी है। आलम यह हो गया है कि विमानों इंजीनियरों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। इससे नाराज इंजीनियरों ने विमानों का चक्काजाम कर दिया है। इससे मुल्क में हड़कंप मच गया है।
राजस्व विभाग ने कैबिनेट के फैसले का विरोध कर ड्यूटी से अनुपस्थित तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश सभी संभागायुक्तों को जारी किए हैं। इसके तहत संभागायुक्त कलेक्टरों से जानकारी लेकर ड्यूटी से गायब अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई करेंगे।















