×

मध्यप्रदेश: कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्तियां... 18 जिलों में बनाए संगठन महासचिव 

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक के बाद मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है।

By: Arvind Mishra

Jan 31, 202610:25 AM

view17

view0

मध्यप्रदेश: कांग्रेस में ताबड़तोड़ नियुक्तियां... 18 जिलों में बनाए संगठन महासचिव 

मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

  • कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में 73 जिला महामंत्री नियुक्ति
  • कमलनाथ-नकुलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी में संरक्षक
  • सागर और मऊगंज जिला कांग्रेस की टीम में 23 महामंत्री

भोपाल। स्टार समाचार वेब

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुई बैठक के बाद मध्यप्रदेश में ताबड़तोड़ नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने 18 जिलों में संगठन महासचिवों की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने 14 प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक और समन्वयकों की नियुक्ति की है। अलग-अलग जातियों को साधने के लिए बंगाली समाज, बंजारा समाज, तैलिक साहू राठौर समाज, सर्व विश्वकर्मा समाज, स्वर्णकला, कोली/कोरी समाज, रजक समाज के नेताओं को समन्वयक संयोजक बनाया है।

छिंदवाड़ा में ज्यादा फोकस

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की जिला कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों और सदस्यों को मिलाकर 258 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। छिंदवाड़ा में कमलनाथ और नकुलनाथ को जिला कांग्रेस कमेटी में संरक्षक बनाया गया है।

छिंदवाड़ा में 258 की नियुक्ति

कार्यवाहक अध्यक्ष- 2, कोषाध्यक्ष-1, कार्यालय मंत्री- 2, प्रवक्ता- 1, मीडिया प्रभारी- 1, सोशल मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष- 33, महामंत्री-73, सचिव- 70, सहसचिव- 3, आमंत्रित सदस्य- 62, विशेष आमंत्रित- 9, कुल पदाधिकारी - 258 की नियुक्ति की गई है।

सागर में 23 जिला महामंत्री  

उपाध्यक्ष-8, महामंत्री- 23, सचिव- 21, कार्यकारिणी सदस्य- 8, संरक्षक सदस्य- 11, विशेष आमंत्रित सदस्य- 42, प्रवक्ता-2, स्थाई आमंत्रित सदस्य- 23, स्थाई कार्यालय मंत्री-1, सोशल मीडिया अध्यक्ष-1 और निर्वाचन प्रभारी -1 की नियुक्ति की गई है।

मऊगंज में 23 महामंत्री

विंध्य की मऊंगज विधानसभा सीट में कांग्रेस ने उपाध्यक्ष-7, महामंत्री- 23, सचिव- 28 और कोषाध्यक्ष- 1 की नियुक्ति की है। हालांकि इस नियुक्ति से स्थानीय कार्यकर्ता नाराज बताए जा रहे हैं। दरअसल, जिन्हें उम्मीद थी कि पद मिलेगा उन्हें कुछ नहीं मिला। नेताओं की परिक्रमा करने वालों को प्राथमिकता दी गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन वेदविद्या प्रतिष्ठान में छात्र की छड़ी से बेरहमी से पिटाई; बिस्तर पर सोने पर मिली तालिबानी सजा

उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में एक छात्र को छड़ी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। बिस्तर बदलने जैसी मामूली बात पर शिक्षक ने छात्र को बुरी तरह पीटा। जानें इस घटना की पूरी सच्चाई।

Loading...

Mar 22, 20266:41 PM

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

डिप्टी सीएम ने डीन को फटकारा, बोले आपकी मंशा ठीक नहीं लगती

रीवा मेडिकल कॉलेज बैठक में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भड़के, डीन पर भुगतान रोकने के आरोप। लंबित बिल और सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Loading...

Mar 22, 20263:59 PM

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

महिला के गर्भाशय से तीन किलो गांठ सफल सर्जरी में निकाली, स्वास्थ्य बेहतर

रीवा के मिनर्वा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी सफल, महिला के गर्भाशय से 3 किलो गांठ निकाली गई। लंबे समय से पीड़ित महिला अब स्वस्थ, विशेषज्ञ टीम की कुशलता से मिला नया जीवन।

Loading...

Mar 22, 20263:54 PM

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

कीमती लकड़ी घोटाले में चालक गिरफ्तार, दो आरक्षक लाइन अटैच, मास्टरमाइंड फरार

रीवा के मऊगंज में लकड़ी घोटाला उजागर, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार। दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध। 18 लाख की लकड़ी खुर्द-बुर्द, मास्टरमाइंड अब भी फरार।

Loading...

Mar 22, 20263:51 PM

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर को बड़ी सौगात, दो एकड़ में बनेगा 30 बिस्तर का आयुष अस्पताल, जमीन तलाशने का काम तेज

मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

Loading...

Mar 22, 20263:48 PM