रीवा में सरकारी ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, थैलेसीमिया व कैंसर पीड़ित बच्चों ने कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकारी अस्पतालों में खून के लाले पड़े हैं। एसजीएमएच, जिला अस्पताल और रेडक्रास के ब्लड बैंक खाली हैं। प्राइवेट ब्लड बैंकों में खून भरा पड़ा है लेकिन कैंसर, थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों को मुफ्त नहीं देते। खून के लिए मरीज भटक रहे हैं। परेशान परिजनों और बच्चों ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टर से खून दिलाने की मांग की है।
आपको बता दें कि रीवा में खून अब कारोबार बन गया है। रीवा में सरकारी ब्लड बैंक तो थे, अब ढेरों प्राइवेट ब्लड बैंक भी खुल गए हैं। अधिकांश समाजसेवियों ने खोल लिए हैं। यह ब्लड बैंक अब मरीजों की मजबूरियों का फायदा उठाते हैं। शासन के नियमों और आदेश, निर्देशों का भी पालन नहीं कर रहे। वर्तमान समय में संजय गांधी अस्पताल, जिला अस्पताल और रेडक्रास के ब्लड बैंक में खून का टोटा पड़ गया है। ऐसे में थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित मरीज खून के इंतजार में महीनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्लड नहीं मिल पा रहा है। प्राइवेट ब्लड बैंक में जाने पर फ्री ब्लड नहीं दिया जाता। मोटी रकम की डिमांड की जाती है। कई मरीज के परिजन गरीब हैं। सीधी, सिंगरौली, सतना और रीवा से भर्ती हैं। इन मरीज के परिजनों के पास खाने तक के पैसे नहीं है। ऐसे में प्राइवेट सेंटरों से खून खरीदना मुश्किल है। खून नहीं मिलने से थक हारकर अब मरीज और उनके परिजनों ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टर रीवा से खून दिलाने की गुहार लगाई है।
तीन प्राइवेट ब्लड बैंक हैं संचालित
रीवा शहर में वर्तमान समय में तीन प्राइवेट ब्लड बैंक संचालित हैं। इसमें विंध्या ब्लड बैंक, अथर्वन ब्लड बैंक, एडवांस ब्लड बैंक शामिल हैं। इन ब्लड बैंकों से मरीजों को राहत नहीं मिलती। यहां भी गंभीर मरीजों को नि:शुल्क ब्लड देने के आदेश है लेकिन इस पर अमल नहीं होता। कलेक्टर से पत्र लिखकर मांग की गई है कि प्राइवेट ब्लड बैंक से थैलेसीमिया, कैंसर मरीजों को नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाए।
लाइसेंस निरस्त करने का है नियम
राज्य रक्ताधान परिषद ने सभी ब्लड सेंटरों के संचालकों, रेडक्रास सोसायटी के सचिव को पत्र जारी किया था। आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सभी हिमोग्लोबिनोपैथी से प्रभावित मरीजों को रक्ताधान की आवश्यकता होने पर नि:शुल्क एवं रिप्लेसमेंट फ्री रक्त और रक्त कम्पोनेंट्स दिया जाए। होल ब्लड, ब्लड कम्पोनेंट प्रोसेसिंग चार्जेस ब्लड सेंटर परिसर में अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें लेकिन इन आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। आदेशों का पालन नहीं करने पर आयुक्त स्वास्थ्स सेवाएं ने ब्लड सेंटर का लाइसेंस तक रद्द करने का आदेश दिया था।

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह