रीवा के मनगवां में 13 दिन से लापता युवती का शव नदी में मिला, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
13 दिन से लापता युवती मृत हालत में पाई गई है। उसका शव नदी में उतराता हुआ मिला है। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के तिवनी गांव का है। परिजनों ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इधर परिजनों ने अपहरण कर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार तिवनी चौथियान टोला निवासी प्रीति तिवारी पुत्री चंद्र प्रकाश तिवारी 18 वर्ष 15 जनवरी को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके गुमने की शिकायत मनगवां थाना में दर्ज कराई थी। करीब 13 दिन से परिजन उसकी तलाश में भटक रहे थे। इस बीच गुरुवार को उसका शव गांव से ही निकली नदी में मिला है। घटना के बाद गांव में सनाका खिंच गया। जानकारी होने के बाद मनगवां पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जहां चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। घटना को लेकर परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि प्रीति की अपहरण के बाद हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पीएम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत किन कारणों से हुई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। वहीं शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बहरहाल परिजनों के आरोप ने पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरें में खड़ा कर दिया है।
13 दिन से भटक रहे थे परिजन
मृतिका के पिता चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह 15 जनवरी को ही मनगवां थाना में बेटी के गुमने की शिकायत दर्ज कराये थे। गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने उनके आरोपों पर ध्यान नहीं दिया। बल्कि 13 दिन तक भटकाते रहे। जबकि सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक एसडीओपी से भी शिकायत की गई थी। इतना ही नहीं सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत की गई। बावजूद इसके खोजबीन में पुलिस ने सकतर्कता नहीं बरती।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।