×

मध्यप्रदेश... शिवराज पर नापाक नजर... खतरा देख केंद्र ने बढ़ाई सुरक्षा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं। आईएसआई  शिवराज की जानकारी इक्कठी कर रहा था।

By: Arvind Mishra

Dec 13, 20251:47 PM

view8

view0

मध्यप्रदेश... शिवराज पर नापाक नजर... खतरा देख केंद्र ने बढ़ाई सुरक्षा

भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की।

  • दावा-आईएसआई के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए
  • भोपाल-दिल्ली आवास के सामने सख्त बैरिकेडिंग

भोपाल। स्टार समाचार वेब

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश डीजीपी को पत्र भेजकर कहा है कि शिवराज सिंह पाकिस्तान के की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निशाने पर हैं। आईएसआई  शिवराज की जानकारी इक्कठी कर रहा था। गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद फैसला लिया गया है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले इनपुट के बाद देर रात भोपाल और दिल्ली-दोनों जगह उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया। भोपाल में 74 बंगला स्थित बी-8 आवास के चारों तरफ पुलिस ने अतिरिक्त बैरिकेडिंग की। वहीं दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

शिवराज पर आईएसआई की नजर

सुरक्षा बढ़ाने को लेकर जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जानकारी हासिल करने में दिलचस्पी दिखाई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी की सलाह से केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई है। पत्र में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अपनी सुरक्षा व्यवस्था को उचित रूप से समायोजित करें।

जेड प्लस के बाद भी अतिरिक्त सुरक्षा

गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान पहले से ही जेड+ श्रेणी की सुरक्षा में हैं। इसके बावजूद गृह मंत्रालय को नए इनपुट मिलने के बाद केंद्र ने एमपी डीजीपी, दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) और एमपी के मुख्य सचिव को सुरक्षा पुख्ता करने का निर्देश भेजा है।

भोपाल और दिल्ली में अलर्ट

इनपुट मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों शहरों में चौहान की सुरक्षा रिंग को मजबूत किया है। शुक्रवार देर रात भोपाल बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ी हुई देखी गई।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना, 6 रेंजों में उतरेगा अमला

रीवा वनमंडल में 20 फरवरी से गिद्धों की गणना शुरू, छह रेंज चिन्हित, वनकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

Loading...

Feb 18, 20264:19 PM

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

फ्लाई बिग हुई स्काई होप, मार्च से 19 सीटर विमान भोपाल तक भरेंगे उड़ान

रीवा एयरपोर्ट से भोपाल के बीच मार्च से फिर शुरू होगी 19 सीटर विमान सेवा, फ्लाई बिग का नाम बदलकर स्काई होप।

Loading...

Feb 18, 20264:17 PM

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में प्रदर्शन हिंसा मामले में पुलिस सख्त, फोटो-वीडियो से पहचान कर होगी गिरफ्तारी

रीवा में यूजीसी बिल समर्थन प्रदर्शन के दौरान अराजकता फैलाने वालों की फोटो-वीडियो से पहचान, एफआईआर के बाद गिरफ्तारी की तैयारी।

Loading...

Feb 18, 20264:13 PM

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

बेटी के विवाह से पहले चोर ले उड़े 5 लाख के जेवर और 80 हजार नगद

सतना जिले में चोरी की बड़ी वारदात, बेटी के विवाह के लिए जमा जेवरात और नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

Loading...

Feb 18, 20264:10 PM

सेल की 153 करोड़ की जमीन पर नजर, सीमांकन की तैयारी, भूमाफिया पर कसेगा शिकंजा

सेल की 153 करोड़ की जमीन पर नजर, सीमांकन की तैयारी, भूमाफिया पर कसेगा शिकंजा

सतना में सेल की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने सीमांकन प्रक्रिया शुरू की, सख्त कार्रवाई के संकेत।

Loading...

Feb 18, 20264:08 PM