×

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

By: Arvind Mishra

Feb 22, 20269:39 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

  • मध्यप्रदेश में आज मौसम सामान्य,भोपाल में निकली धूप  
  • ग्वालियर में सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा
  • प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।  भोपाल में आज तेज धूप निकली। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी का दौर चला। वहीं चंबल अंचल के ग्वालियर में रविवार को मौसम सामान्य रहा। पारे में भी अब ठहराव देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दावा किया जा रहा है कि मार्च- अप्रैल जैसी गर्मी इस साल फरवरी में ही पड़ेगी।

इंदौर में धूप खिली, गर्मी का एहसास

इंदौर में शनिवार सुबह मौसम ठंडा था, लेकिन दिनभर गर्मी रही। तापमान 7 डिग्री उछलकर 31 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। रात को हल्की ठंड का असर रहा और तापमान 2 डिग्री लुढ़क कर 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह हल्की ठंड थी। अब तेज धूप निकल आई है। ठंड का असर लगभग खत्म हो गया है। आज भोपाल में आसमान साफ है। धूप खिली हुई है। 9 बजे तापमान 24 डिग्री है और दक्षिण-पूर्वी दिशा से 4 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 31डिग्रीऔर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है।

फरवरी में तीन बार हो चुकी बारिश

फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीगा। इसका असर 19, 20 और 21 फरवरी को भी रहा। अब चौथी बार बारिश होने के आसार हैं। 23 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है।

उज्जैन में आसमान साफ, धूप खिली

उज्जैन में आज सुबह मौसम पूरी तरह साफ है। इस वक्त तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप खिली हुई है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री रह सकता है। बारिश की संभावना ना के बराबर है, यानी आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर में गर्मी बढ़ेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Loading...

Feb 22, 202611:00 AM

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस नए अध्यक्ष की टीम में एमपी का प्रभाव बढ़ना तय है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Loading...

Feb 22, 202610:29 AM

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Loading...

Feb 22, 20269:39 AM

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। रतनगढ़ सिंचाई परियोजना और स्कूलों में मुफ्त दूध वितरण जैसी बड़ी घोषणाएं। जानें दतिया की नई विकास यात्रा।

Loading...

Feb 21, 20267:59 PM

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन हुआ। प्रदेश में कुल 5.39 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने राजनीतिक दलों को सौंपी सूची।

Loading...

Feb 21, 20266:49 PM