×

मध्यप्रदेश... छह निगम, 11 नपा और 17 नगर परिषद में करप्शन की ‘बू’ 

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में भारी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की वार्षिक संपरीक्षा प्रतिवेदन वर्ष 2021-22 में यह खुलासा हुआ है कि कई नगर निगम, नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों ने अपनी वास्तविक आय से अधिक राशि खर्च कर दी है।

By: Arvind Mishra

Dec 08, 202511:05 AM

view9

view0

मध्यप्रदेश... छह निगम, 11 नपा और 17 नगर परिषद में करप्शन की ‘बू’ 

रिपोर्ट सामने आने के बाद दावा किया जा रहा कि सरकार जांच कराने की तैयारी में जुट गई है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में भारी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की वार्षिक संपरीक्षा प्रतिवेदन वर्ष 2021-22 में यह खुलासा हुआ है कि कई नगर निगम, नगर पालिका परिषदों और नगर परिषदों ने अपनी वास्तविक आय से अधिक राशि खर्च कर दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस प्रकार की स्थिति न केवल वित्तीय अनुशासन की कमी उजागर करती है, बल्कि बजट निर्माण और व्यय नियंत्रण की प्रणाली पर भी सवाल उठाती है। इसमें 6 नगर निगम, 11 नगर पालिका परिषद और 17 नगर परिषद शामिल है। 

ऑडिट रिपोर्ट ने खोली पोल

  • प्रदेश के नगरीय निकायों ने आय से अधिक किए खर्च
  • उज्जैन में 91 करोड़, सतना में 47 करोड़ ज्यादा खर्च
  • देवास नगर निगम ने वर्ष 2019-20 में 41.60 करोड़
  • इंदौर नगर निगम ने 2019-20 में 25.10 करोड़ रुपए
  • रीवा ननि ने 2019-20 में 36.72 करोड़ खर्च किया 


अब सरकार कराएगी जांच

दरअसल, नगर निगम सागर ने 2020-21 में आय से 16.77 करोड़ रुपए, नगर निगम सतना ने वर्ष 2019-20 में 46.82 करोड़, उज्जैन नगर निगम ने वर्ष 2019-20 में 91.29 करोड़, नगर निगम देवास ने वर्ष 2019-20 में 41.60 करोड़ , नगर निगम इंदौर ने 2019-20 में 25.10 करोड़, नगर निगम रीवा ने 2019-20 में 36.72 करोड़ रुपए अधिक खर्च किया। इधर, रिपोर्ट सामने आने के बाद दावा किया जा रहा कि सरकार जांच कराने की तैयारी में जुट गई है।

काल्पनिक आधार पर बजट

आॅडिट रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि 4 जनवरी 2019 को जारी शासन के निर्देशों के बाद भी निकायों द्वारा बजट अनुमानों के आंकलन में सावधानी नहीं बरती गई। कई निकायों ने काल्पनिक आधार पर बजट तैयार किया। वहीं प्रस्तावित आय की वसूली के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं, कई नगरीय निकायों की आय में कमी आने के बाद भी व्यय नियंत्रण में नहीं रखा गया।

यहां भी हुआ जमकर खेला

इसी तरह 11 नगर पालिका परिषदों में बैरसिया, सारणी, विदिशा, पसान, कोतमा, अनूपपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, भिंड, झाबुआ शामिल हैं। वहीं, 17 नगर परिषदों में में मंडला, कुरवाई, बरेला, सोहागपुर, कोटर, रामपुर नैकिन, जावद, नगरी, डीकेन, तराना, मक्सी, सतवास, नरवर, बदनावर, गौतमपुरा, महूगांव और अंजड शामिल हैं। अब इन नपा और नगर परिषदों पर जांच की तलवार लटक रही है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक को तीन साल की सजा, जमानत, जाएगी विधायकी

मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक को तीन साल की सजा, जमानत, जाएगी विधायकी

मध्यप्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया सीट से विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 साल पुराने फिक्स्ड डिपॉजिट हेराफेरी केस में दोषी करार दिया है। आज यानी गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है। हालांकि बाद में जमानत भी दे दी।

Loading...

Apr 02, 20261:38 PM

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM