×

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By: Yogesh Patel

Mar 31, 20262:43 PM

view4

view0

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

हाइलाइट्स:

  • घर के पीछे मिला महिला का सिर कटा शव
  • पुलिस सर्च में खेत से सिर बरामद
  • एफएसएल टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

रीवा, स्टार समाचार वेब

शहर से सटे लोही गांव में एक विभत्स घटना हुई है। घर में मौजूद वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। हत्यारे उसका सिर काट कर ले गये हैं। महिला का सिर कटा शव घर के पीछे क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला है। घटना की जानकारी होते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान व सीएसपी राजीव पाठक भी पहुंचे। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। देर शाम गेंहू के खेत से महिला का सिर भी बरामद कर लिया गया। अब पुलिस हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार लोही निवासी लीलावती पटेल 60 वर्ष घर पर अकेले रहती थी। घर का काम कर जीवन यापन करती थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम महिला को आखिरी बार घर के पास देखा गया था। सोमवार की दोपहर उसका शव घर के पीछे खून से लथपथ हालत में देखा गया। धड़ से सिर गायब था। घटना की सूचना तत्काल ही बिछिया थाना में दी गई। जिसके बाद थाना प्रभारी आईपीएस राजीव अग्रवाल दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। लिहाजा एसपी शैलेन्द सिंह चौहान व सीएसपी राजीव पाठक भी पहुंच गये। अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिये संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया। महिला की हत्या किसने की और इसकी वजह क्या थी, इसका पता पुलिस लगा रही है। आसपास के लोगों  से जानकारी जुटाई जा रही है।

50 मीटर दूर मिला शव

इधर घटना की गंभीरता को देखते हुये जांच के लिये तीन थाना प्रभारियों को टीम के साथ लगाया गया था। टीम ने घटना स्थल से करीब दो किमी की परिधि में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान देर शाम महिला का शव घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक गेंहू के खेत से बरामद कर लिया गया। जिसके बाद सिर को भी एसजीएमएच के मर्चुरी में पहुंचाया गया। अब यहां चिकित्सकों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी।

दोनों हाथ टूटे और शरीर में चोट के निशान

वृद्ध महिला की हत्या बेरहमी से की गई है। परिजनों ने बताया कि महिला के दोनों हाथ टूटे हुये थे। जबकि शरीर के अन्य अंगों में भी चोट के निशान है। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले हत्यारों ने महिला की डंडे से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसका गला काट कर हत्या कर सिर को अपने साथ ले गये और गेंहू के खेत में फेक दिये। हालांकि इसके पीछे आरोपियों का मंसूबा क्या था, इसका पता लगाया जा रहा है।

एफएसएल टीम ने जुटाया साक्ष्य

घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिये एफएसएल टीम को बुलाया गया था। टीम के सदस्यों ने शव का परीक्षण कर घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किया है। जिसके आधार पर बिछिया पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि जहां महिला का शव पड़ा था, उसके आसपास घसीटने के निशान और जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं।

लोही गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गला काट कर उसकी हत्या की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। शव पोस्टमार्टम के लिये एसजीएमएच भेज दिया गया है। 

शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी रीवा

COMMENTS (0)

RELATED POST

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

सिंहस्थ-2028 के लिए काशी कॉरिडोर मॉडल और MP-UP के बीच अहम समझौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।

Loading...

Mar 31, 20263:58 PM

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

‘स्टार समाचार’ की मेहनत रंग लाई, चार साल बाद रीवा-सीएसएमटी ट्रेन नियमित होने के आसार, रेलवे बोर्ड की मंजूरी

रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Loading...

Mar 31, 20262:48 PM

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

लोही गांव में वृद्ध महिला की निर्मम हत्या, सिर काटकर ले गए हत्यारे

रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading...

Mar 31, 20262:43 PM

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम सड़क पर उतरे दुकानदारों को दी समझाइश खुद हटा ले

रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Loading...

Mar 31, 20262:40 PM

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

नल-जल योजना फेल, आदिवासी गांव मुहेर में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।

Loading...

Mar 31, 20262:34 PM