स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के 3000 स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश ने देश के 27 पुरस्कारों में से 9 पुरस्कार अपने नाम किए हैं। उज्जैन ने 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। मंगलवार को 'स्वच्छता मित्र सम्मेलन' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के सभी 54 वार्डों के 3,000 स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों को मंच से सम्मानित भी किया।
मध्यप्रदेश अब हृदय प्रदेश के साथ स्वच्छ प्रदेश भी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 9 शहरों को पुरस्कार मिलना हमारे समर्पण का प्रतीक है और मध्यप्रदेश अब हृदय प्रदेश के साथ-साथ 'स्वच्छ प्रदेश' भी बन गया है। उन्होंने सफाई मित्रों को स्वच्छता का सच्चा प्रहरी बताते हुए कहा कि वे न केवल सफाई करते हैं, बल्कि शहर की सेहत, सौंदर्य और सम्मान की भी रक्षा करते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर के अलावा देपालपुर ने भी लंबी छलांग लगाते हुए 1700वें स्थान से सीधे नंबर-1 पर जगह बनाई है। इसके साथ ही देवास, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और बुधनी नगर ने भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

धर्म और प्रकृति से मिलती है स्वच्छता की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति और प्रकृति के उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पांच हजार साल पहले ही जूठी पत्तल उठाकर स्वच्छता का पवित्र संदेश दिया था। दीपावली पर महालक्ष्मी के साथ झाड़ू की पूजा और शीतला माता के हाथ में झाड़ू होना हमारी परंपरा में स्वच्छता के महत्व को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर स्वच्छ ऑक्सीजन देकर हमें पर्यावरण को साफ रखने की प्रेरणा देते हैं।
कचरे से बिजली और सीएनजी वाहनों से आधुनिक प्रबंधन
उज्जैन के आधुनिक कचरा प्रबंधन की सराहना करते हुए डॉ. यादव ने बताया कि शहर में गीले कचरे को प्रोसेस कर बिजली बनाई जा रही है, जबकि सूखे कचरे को ईंधन के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं मंदिरों के फूलों और निर्माल्य से अगरबत्ती, धूपबत्ती और गुलाल तैयार कर रही हैं। मलबे के निस्तारण के लिए 75 टन प्रतिदिन क्षमता का वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और नए गारबेज ट्रांसफर स्टेशन बन रहे हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए 40 नए सीएनजी वाहन आ चुके हैं और 40 जल्द ही जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सफाई कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिया जा रहा है।
सड़क कनेक्टिविटी और जनप्रतिनिधियों के विचार
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के विकास को गति देने के लिए इंदौर-उज्जैन मार्ग का उद्घाटन किया जा रहा है और धार से सीधा संपर्क जोड़ने के लिए बदनावर-उज्जैन-बड़नगर सड़क का लोकार्पण भी हुआ है। कार्यक्रम में उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल ने इस पुरस्कार को शहर के चौमुखी विकास की बड़ी उपलब्धि बताया, वहीं नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने कहा कि यह सम्मान नागरिकों के लिए स्वच्छता का गौरव बनाए रखने की एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में मोरारी बापू की 'भारत स्वास्तिक यात्रा' के दौरान आयोजित रामकथा में शामिल हुए। जानिए सीएम ने सनातन धर्म, गौपालन और किसानों की आर्थिक समृद्धि पर क्या कहा।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश के 9 शहरों को पुरस्कार मिले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के 3000 स्वच्छता मित्रों को 5-5 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश सरकार ने शैलेश के. पाठक को जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष प्रयोजन साधन (SPV) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एनएसई के पूर्व सलाहकार पाठक का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी। लालघाटी में किसानों ने ड्राफ्ट की कॉपी जलाई। 78 गांवों के किसानों ने 5000 आपत्तियां दर्ज कराईं। BIZ-1 और BIZ-2 जोन हटाने और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की मांग।
भोपाल में 26 नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस के संविधान रक्षा मार्च और राहुल गांधी के संभावित दौरे से पहले पुलिस कमिश्नर ने धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। जानिए कमलेश्वर पटेल, मुकेश नायक और भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच शुरू हुए राजनीतिक वार-पलटवार की पूरी खबर।
पिता या परिवार के अन्य सदस्यों के पास अनुसूचित जनजाति (एसटी) का प्रमाण पत्र होने मात्र से बच्चों को उस जनजाति का सदस्य होने का स्वत: अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन अनिवार्य है।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के पुनर्गठन संबंधी याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने 10 अगस्त 2026 की अधिसूचना को वैध ठहराते हुए कामकाज पर लगी रोक हटा दी है, जिससे अब नए परमिट जारी करने और अंतरराज्यीय बस संचालन की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह