उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।

उज्जैन । स्टार समाचार वेब
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार दोपहर उस समय अराजकता और भारी हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई, जब भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कुछ कथित वैज्ञानिक दावों के विरोध में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में जमकर नारेबाजी की और ताला तोड़ने का प्रयास किया। विवाद ने उस समय बेहद गंभीर रूप ले लिया, जब आक्रोशित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) को अपना जूता दिखाते हुए अमर्यादित टिप्पणी कर डाली। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।
प्रशासनिक भवन में ताला देख भड़के कार्यकर्ता, नेमप्लेट उखड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए प्रशासनिक भवन स्थित कुलसचिव कार्यालय पहुंचे थे। वहां मुख्य चैनल गेट पर ताला लगा देखकर कार्यकर्ता भड़क गए और गेट के बाहर ही जमीन पर बैठकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब 25 से 30 मिनट तक कुलसचिव को बाहर बुलाने की मांग करने के बावजूद जब कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, तो प्रदर्शनकारियों का सब्र जवाब दे गया। कार्यकर्ता दूसरे वैकल्पिक रास्ते से होकर कार्यालय के भीतर जा पहुंचे। अंदर वाले चैनल गेट पर भी ताला लगा होने के कारण कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने गेट पर लातें मारकर ताला तोड़ने का प्रयास किया, इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में दीवार पर लगी नेमप्लेट भी उखड़कर नीचे गिर गई।
बाहर आए कुलसचिव से तीखी बहस, जूता दिखाने से बढ़ा विवाद
परिसर में लगातार बढ़ते बवाल और तोड़फोड़ की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनिल शर्मा कार्यालय से बाहर आए। कार्यालय में तालाबंदी करने और ज्ञापन लेने में हुई देरी को लेकर उज्जैन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला और कुलसचिव के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गर्मागर्म बहस के बीच ही जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने अपना जूता हाथ में उठा लिया और कुलसचिव की ओर इशारा करते हुए अभद्र भाषा में कहा कि "जूते खाओगे"। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य छात्र कार्यकर्ता भी प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते रहे, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
कथित अवैज्ञानिक दावों के विरोध में था प्रदर्शन, कुलगुरु से होगी शिकायत
इस पूरे विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने हंगामे के पीछे की वजह स्पष्ट करते हुए सरकार और शैक्षणिक संस्थानों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय स्तर पर ऐसे कथित नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिनका वास्तविकता और विज्ञान से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी स्मार्टफोन की स्क्रीन पर मिट्टी रखकर सॉइल टेस्टिंग (मिट्टी परीक्षण) करने की बात कही जाती है, तो कभी नाली की गैस से ऊर्जा बनाने जैसे अव्यावहारिक दावे किए जाते हैं। हमारा विरोध इन्हीं अवैज्ञानिक बातों को पाठ्यक्रम और विमर्श में शामिल करने के खिलाफ है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम पर कुलसचिव अनिल शर्मा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन लेने की प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ता अनावश्यक रूप से उग्र हो रहे थे। परिसर में जो भी घटनाक्रम हुआ है वह निंदनीय और गलत है, इस पूरे मामले की औपचारिक शिकायत कुलगुरु (कुलपति) से की जाएगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 357.71 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। शहडोल में नया इंडस्ट्रियल पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम बनाया जाएगा।
उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच झड़प। तालाबंदी से नाराज जिलाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कुलसचिव अनिल शर्मा को दिखाया जूता, कुलगुरु से होगी शिकायत।
पेंच टाइगर रिजर्व के कुरई बफर जोन स्थित ग्राम खंडासा में बाघ के हमले से 35 वर्षीय युवक योगेश देशमुख की मौत हो गई। सुबह जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों में दहशत है, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी 2027 में रिटायर होने वाले हैं। वीरा राणा और अनुराग जैन के बाद क्या मोहन सरकार लगातार तीसरे सीएस को सेवा विस्तार देगी? जानें एमपी में एक्सटेंशन का पूरा इतिहास।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की FIR रद्द करने की याचिका खारिज की। कटनी में हत्याकांड की जांच के दौरान जमीन की रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाने का है गंभीर आरोप। SIT जांच जारी रहेगी।
भोपाल के आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास टेराफॉर्म संस्था के प्लास्टिक प्लांट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस साल आगजनी की यह चौथी घटना है। मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 की 13,400 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई शुरू। रहवासी क्षेत्रों में कमर्शियल गतिविधि के खिलाफ 4 हजार आपत्तियां। वेस्टर्न बायपास को लेकर पूर्व IAS कवीन्द्र कियावत और विधायक रामेश्वर शर्मा आमने-सामने।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्वास्थ्य विभाग और संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की लचर व्यवस्थाओं की एक दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। यहां समय पर वेंटिलेटर न मिलने के कारण गुढ़ के वार्ड-13 निवासी 40 वर्षीय सुशील कुमार पांडेय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह