मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

मोहन यादव ने 13 दिसंबर 2023 को संभाली थी प्रदेश की कमान
आगामी 13 दिसंबर को पूरा करने जा रहे तीन साल का कार्यकाल
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का 33 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। आगामी 13 दिसंबर-2026 को मोहन यादव बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के तीन वर्ष भी पूरे करने जा रहे हैं। विधानसभा सचिवालय के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 1990 के विधानसभा चुनाव के बाद सुंदरलाल पटवा ने 5 मार्च 1990 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वे 15 दिसंबर 1992 तक इस पद पर रहे। उनका यह निरंतर कार्यकाल कुल 2 साल, 9 महीने और 10 दिन का था। इसके विपरीत, 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली 163 सीटों की ऐतिहासिक जीत के बाद 13 दिसंबर 2023 को सत्ता संभालने वाले डॉ. मोहन यादव नवंबर 2026 के मध्य तक ही 2 साल और 11 महीने से अधिक का निरंतर कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
इसलिए खास है मोहन का राजनीतिक सफर
मध्य प्रदेश के सियासी समीकरणों को देखें तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 18 वर्षों तक प्रदेश के मुखिया रहे, लेकिन उन्होंने पहली बार नवंबर 2005 (बाबूलाल गौर के इस्तीफे के बाद) और चौथी बार मार्च 2020 (कमल नाथ सरकार गिरने के बाद) में मध्यावधि परिस्थितियों में पद संभाला था। बाद में 2008 और 2013 के चुनाव जीतकर उन्होंने अपना कार्यकाल आगे बढ़ाया था।
अन्य गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल रहा छोटा
चुनाव परिणामों के तुरंत बाद सीधे मुख्यमंत्री बनने वाले अन्य गैर-कांग्रेसी नेताओं का कार्यकाल काफी छोटा रहा है। वर्ष 2003 के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनीं उमा भारती महज आठ महीने तक ही पद पर रह सकी थीं, जबकि वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बने कैलाश जोशी का कार्यकाल करीब सात महीने का रहा था। इस लिहाज से बिना किसी रुकावट के तीन साल पूरे करने की ओर बढ़ रहे डॉ. मोहन यादव का यह कार्यकाल बेहद अहम माना जा रहा है।

| क्र. | मुख्यमंत्री का नाम | प्रमुख कार्यकाल | राजनीतिक दल / विशेष उपलब्धि |
| 1. | पं. रविशंकर शुक्ल | 1 नवंबर 1956 – 31 दिसंबर 1956 | पुनर्गठित मप्र के प्रथम मुख्यमंत्री; पद पर रहते हुए आकस्मिक निधन। |
| 2. | भगवंतराव मंडलोई | 1957 (22 दिन) व 1962–1963 | दो बार मुख्यमंत्री रहे; दूसरा कार्यकाल करीब डेढ़ साल का रहा। |
| 3. | डॉ. कैलाशनाथ काटजू | 31 जनवरी 1957 – 11 मार्च 1962 | पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे; पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। |
| 4. | पं. द्वारिका प्रसाद मिश्र | 1963–1967 और 1967–1969 | विद्वान राजनीतिज्ञ; प्रदेश में उच्च शिक्षा सुधारों को बढ़ावा दिया। |
| 5. | गोविंद नारायण सिंह | 30 जुलाई 1967 – 12 मार्च 1969 | संविद सरकार में मप्र के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने। |
| 6. | राजा नरेशचंद्र सिंह | 13 मार्च 1969 – 25 मार्च 1969 | महज 13 दिन; मप्र के सबसे कम समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री। |
| 7. | श्यामाचरण शुक्ल | 1969–72, 1975–77, 1989–90 | तीन बार सीएम रहे; प्रदेश में औद्योगिक विस्तार पर जोर दिया। |
| 8. | प्रकाशचंद्र सेठी | 1972–1975 | इंदौर को औद्योगिक-व्यावसायिक केंद्र बनाने में अहम योगदान। |
| 9. | कैलाश जोशी | 1977–1978 | जनता पार्टी सरकार में मप्र के पहले गैर-कांग्रेसी सीएम; 'राजनीति के संत' कहलाए। |
| 10. | वीरेंद्र कुमार सखलेचा | 18 जनवरी 1978 – 19 जनवरी 1980 | जनता पार्टी के शासनकाल में सबसे लंबे समय तक सीएम रहे। |
| 11. | सुंदरलाल पटवा | 1980 (जनता पार्टी) व 1990–92 (भाजपा) | 1990 के चुनाव बाद 2 साल 9 महीने 10 दिन तक भाजपा सरकार के सीएम रहे। |
| 12. | अर्जुन सिंह | 1980–1985 और 1988–1989 | 1984 की भोपाल गैस त्रासदी इन्हीं के कार्यकाल में हुई; कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। |
| 13. | मोतीलाल वोरा | 1985–1988 और 1989 | दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे; सौम्य प्रशासनिक शैली के लिए जाने गए। |
| 14. | दिग्विजय सिंह | 1993–2003 | लगातार 10 वर्ष सीएम रहे; पंचायती राज व्यवस्था लागू करने में प्रमुख भूमिका। |
| 15. | उमा भारती | 2003–2004 | मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री; 2003 में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाई। |
| 16. | बाबूलाल गौर | 2004–2005 | उमा भारती के इस्तीफे के बाद 1 साल 6 महीने 3 दिन मुख्यमंत्री रहे। |
| 17. | शिवराज सिंह चौहान | 2005–2018 और 2020–2023 | करीब 18 साल तक मप्र के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड; 'लाड़ली लक्ष्मी' व 'लाड़ली बहना' जैसी योजनाएं चलाईं। |
| 18. | कमल नाथ | दिसंबर 2018 – मार्च 2020 | 15 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई; 15 महीने बाद सरकार गिरने पर इस्तीफा दिया। |
| 19. | डॉ. मोहन यादव | 13 दिसंबर 2023 – वर्तमान | चुनाव के तुरंत बाद सीएम बने गैर-कांग्रेसी नेताओं में सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल का रिकॉर्ड। |

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले गैर-कांग्रेसी (भाजपा) नेताओं में डॉ. मोहन यादव अब सबसे लंबे समय तक निरंतर पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
मध्यप्रदेश के मैहर जिल में नेशनल हाईवे-30 पर बीती देर रात सिमरन सरोवर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे टैंकर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार टैंकर के साथ 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
राजधानी भोपाल में लोक आस्था के महापर्व छठ पर उमड़ी श्रद्धा की भीड़। मंत्री विश्वास सारंग ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर की पूजा-अर्चना। जानिए शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख घाटों के विशेष आयोजन और पारण की पूरी जानकारी।
रीवा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष और पूर्व डीन डॉ. मनोज इंदुलकर पर एक महिला द्वारा मानसिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। जूनियर डॉक्टरों के प्रदर्शन और प्रशासनिक कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने कोचिंग से लौटते वक्त उसे जबरन स्कूटी पर बैठाकर दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में चल रहे ऑनलाइन गेमिंग रैकेट का खुलासा किया है। 'LOTUS-247' के जरिए हो रही ठगी में लंदन और मुंबई कनेक्शन सामने आया है।
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह