खेल संस्कृति को जन-आंदोलन का रूप देने देशभर में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इंदौर में यह आयोजन वैष्णव कॉलेज में होगा।

25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
खेल संस्कृति को जन-आंदोलन का रूप देने देशभर में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इंदौर में यह आयोजन वैष्णव कॉलेज में होगा। स्पर्धा के समन्वयक कपिल जैन ने बताया कि सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में आयोजित खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना, युवाओं को फिटनेस से जोड़ना और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाना है। इस बार 1000 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी सांसद खेल महोत्सव से जुड़े हैं।
खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे मनोबल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इनसे सीधा संवाद करेंगे। उनका यह संवाद खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। गुरुवार को वैष्णव महाविद्यालय,इंदौर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य आयोजन होगा।
सम्मानजनक वातावरण
दिव्यांग खिलाड़ियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए आयोजन वैष्णव महाविद्यालय के आॅडिटोरियम में किया जा रहा है, ताकि सभी प्रतिभागी सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक वातावरण में कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें।
सामाजिक संस्थाएं शामिल
सांसद खेल महोत्सव-2025 में सांसद सेवा संकल्प के अलावा इंदौर की कई प्रमुख दिव्यांग संस्थाओं और संगठनों की सहभागिता भी देखने को मिल रही है। सांसद खेल महोत्सव में शासकीय और निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं सहित विभिन्न खेल संघठनो सहित अनेक सामाजिक संस्थाएं शामिल हैं।
पीएम सही मायनों में राष्ट्रनायक
सांसद शंकर लालवानी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से इंदौर में इतना बड़ा खेल आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र के लिए सही मायनों में राष्ट्रनायक हैं, जिनकी सोच ने फिट इंडिया और खेलों को जन-जन तक पहुंचाया है।
जागरूक और समर्पित शहर
सांसद लालवानी ने इंदौर के नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की भागीदारी यह दिखाती है कि इंदौर खेलों के प्रति कितना जागरूक और समर्पित शहर है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवा सशक्तिकरण, फिट इंडिया और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
तीन स्तर पर खेल महोत्सव
सांसद खेल महोत्सव-2025 तीन स्तरों पर आयोजित किया जा रहा है। पहला-ग्राम पंचायत और नगर निगम स्तर। दूसरा- ब्लॉक-वार्ड स्तर और तीसरा-संसदीय क्षेत्र स्तर है। इसके साथ ही फिट इंडिया को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया कार्निवल का आयोजन भी किया गया है, जहां युवाओं को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।