नए साल 2026 का पहला दिन पूरे देश में भक्ति और उत्साह से भरा रहा। लोग पार्टी और जश्न की जगह मंदिरों का रुख किए। सुबह से ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। हर कोई नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन और पूजा से करने के लिए उत्सुक दिखा। ठंड के बावजूद आस्था का यह जोश देखते ही बनता था।
खेल संस्कृति को जन-आंदोलन का रूप देने देशभर में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों से संवाद करेंगे। इंदौर में यह आयोजन वैष्णव कॉलेज में होगा।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल में केंद्रीय संस्कृत विवि भोपाल और आदिवासी बाल कल्याण एवं संस्कृत शिक्षा समिति, रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय ज्ञान परंपरा में संतों का योगदान विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अयोजन किया गया।
देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। निचली बस्तियां तो पूरी तरह से जल मग्न हो गई है। कुछ राज्यों के जिलों में पलायन के हालात निर्मित हो गए हैं। इधर, राजस्थान के कई जिलों में इस समय कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है।
















