मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। बैतूल हाईवे के पास चित्रकूट से बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन के लिए आए सात साधु-संत बोलेरो वाहन (क्रमांक एमपी-19-बीबी-0614) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बोलेरो का पिछला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने एक कुएं में समा गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। बैतूल हाईवे के पास चित्रकूट से बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन के लिए आए सात साधु-संत बोलेरो वाहन (क्रमांक एमपी-19-बीबी-0614) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बोलेरो का पिछला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने एक कुएं में समा गया। बोलेरो में सात साधु सवार थे। इनमें से तीन साधु समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। चार साधु वाहन समेत कुएं में गिर गए और मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जो देर रात तक चला। पुलिस के अनुसार, टायर फटने की घटना और गाड़ी के अनियंत्रित होते ही तीन साधु - मखंजू गिरी (27), शिवपूजन गिरी (60) और चालक राकेश गिरी (32) - कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में इलाज चल रहा है।

डीएसपी आरपी चौबे ने बताया कि गाड़ी का टायर अचानक फटा और वाहन सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। तीन शव तुरंत निकाल लिए गए, जबकि चौथे शव को देर रात तक बाहर निकाला जा सका।
जिला अस्पताल के डॉक्टर विकास सिंह ने पुष्टि की कि चार साधुओं की मौत हो चुकी है और उनके शव मचुर्री भेज दिए गए हैं। इनमें कल्लू उर्फ लक्ष्मी गिरी (24), मलखान गिरी (65), राकेश गिरी (35) और गुलाब गिरी (40) शामिल हैं। तीन घायल साधुओं की हालत अभी स्थिर है।
घायल साधु शिवपूजन गिरी ने रोते हुए बताया कि वे सभी चित्रकूट से आए थे और बालाजीपुरम दर्शन कर लौट रहे थे। टायर फटा, ड्राइवर ने संभालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी कुएं में चली गई। भगवान की कृपा से मैं और दो साथी बाहर निकल आए, लेकिन चार लोग पानी में डूब गए। इनमें मेरा बेटा कल्लू गिरी भी शामिल था, जो बाहर नहीं निकल पाया। हादसे की खबर मिलते ही छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात कर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।