साधु-संतों और गुरुजनों द्वारा दीपावली पर किया जाने वाला लक्ष्मी पूजन, सामान्य गृहस्थों की पूजा से भिन्न और अधिक आध्यात्मिक, साधनात्मक एवं प्रतीकात्मक होता है। उनकी पूजा का प्राथमिक उद्देश्य धन-संपत्ति की बजाय ज्ञान, आत्मिक शुद्धि और परमार्थ (जगत कल्याण) की प्राप्ति होता है।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया। बैतूल हाईवे के पास चित्रकूट से बालाजीपुरम (बैतूल) दर्शन के लिए आए सात साधु-संत बोलेरो वाहन (क्रमांक एमपी-19-बीबी-0614) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बोलेरो का पिछला टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बने एक कुएं में समा गया।














