×

मध्यप्रदेश... माध्यमिक सहायक शिक्षकों को सरकार दे छठवां वेतनमान 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने माध्यमिक सहायक शिक्षकों को एक जुलाई, 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत दूर करने आयुक्त स्कूल शिक्षा को तीन महीने की मोहलत दी गई है।

By: Arvind Mishra

Sep 26, 20253:20 PM

view31

view0

मध्यप्रदेश... माध्यमिक सहायक शिक्षकों को सरकार दे छठवां वेतनमान 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट।

  • हाईकोर्ट ने इंदौर बेंच के प्रकरण के आधार पर लाभ देने को कहा

  • जगदीश प्रसाद डोंगरे का संविलियन और पदनाम परिवर्तन हुआ था

  • आयुक्त स्कूल शिक्षा को तीन महीने में लाभ देना करना है सुनिश्चित

जबलपुर। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति मनिंदर सिंह भट्टी की एकलपीठ ने माध्यमिक सहायक शिक्षकों को एक जुलाई, 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। शिकायत दूर करने आयुक्त स्कूल शिक्षा को तीन महीने की मोहलत दी गई है। याचिकाकर्ता नर्मदापुरम निवासी माध्यमिक सहायक शिक्षक जगदीश प्रसाद डोंगरे सहित अन्य की ओर से अधिवक्ता भूपेंद्र कुमार शुक्ला ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता नगर पंचायत, सोहागपुर में शिक्षा कर्मी नियुक्त हुए थे। इसके बाद उनका संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में कर दिया गया। इसी के साथ उनका पदनाम माध्यमिक सहायक शिक्षक हो गया। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने एक जुलाई, 2006 के स्थान पर 2016 से छठवें वेतनमान का लाभ दिया।

लाभ सुनिश्चित किया जाए

चूंकि यह रवैया हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा दिनेश शर्मा के प्रकरण में पारित न्यायदृष्टांत की मूल भावना के विपरीत है। अत: चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने तर्क सुनने के बाद याचिका का इस निर्देश के साथ निराकरण कर दिया कि हाई कोर्ट के आदेश की सत्यापित प्रतिलिपि सहित अभ्यावेदन प्रस्तुत करने पर 90 दिन के भीतर इंदौर वाले प्रकरण की रोशनी में लाभ सुनिश्चित किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता, तो उस सिलसिले में भी अविलंब अवगत कराया जाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के आईएएस धनकुबेर के साथ निकले जमीदार

रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के आईएएस धनकुबेर के साथ निकले जमीदार

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसरो ने वर्ष 2025 की अपनी अचल संपत्तियों का ब्योरा केंद्र सरकार को सौंप दिया है। हर साल की तरह इस बार भी अधिकारियों ने एक जनवरी 2026 की स्थिति के अनुसार अपनी संपत्तियों की जानकारी दी है। इसमें कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, भूखंड और व्यावसायिक संपत्तियों का विवरण शामिल है।

Loading...

Mar 14, 202610:31 AM

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल बिजली कटौती: शनिवार को बावड़ियाकलां और कोहेफिजा समेत 20 इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते 2.5 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बावड़ियाकलां, न्यू कोहेफिजा और पल्लवी नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। समय रहते निपटा लें अपने जरूरी काम।

Loading...

Mar 13, 20267:39 PM

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

MP Junior Doctors Stipend Hike: मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानें किसे कितनी मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश सरकार ने जूनियर डॉक्टरों की मांग स्वीकार करते हुए स्टाइपेंड में वृद्धि का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाली इस बढ़ोतरी में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) को आधार बनाया गया है। जानें पीजी छात्र, इंटर्न और सीनियर रेजिडेंट्स की नई सैलरी डिटेल्स।

Loading...

Mar 13, 20265:46 PM

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने कार्रवाई, दो दर्जन कच्चे-पक्के मकान जेसीबी से ध्वस्त

रीवा के दुआरी तालाब में वर्षों से बने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 23 कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई परिवार बेघर हो गए।

Loading...

Mar 13, 20264:28 PM

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

पवन शाह हत्याकांड के बाद सिंगरौली में तनाव, कई जिलों से बुलाया गया पुलिस बल

सिंगरौली के मोरवा क्षेत्र में पवन शाह हत्याकांड के बाद तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। सुरक्षा के लिए कई जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है और संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Loading...

Mar 13, 20264:25 PM