रीवा के दुआरी तालाब में वर्षों से बने अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 23 कच्चे-पक्के मकानों को जेसीबी से ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और कई परिवार बेघर हो गए।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
शहर से सटे दुआरी तालाब का वर्षों पुराना अतिक्रमण गुरुवार को हटाया गया। इस दौरान तालाब में निर्मित करीब दो दर्जन कच्चे व पक्के मकानों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। पुलिस की मौजूदगी के चलते कार्रवाई पूरी हो सकी। इस कार्रवाई के बाद कई परिवार बेघर हो गये हैं।
बताया जा रहा है कि हुजूर तहसील क्षेत्र के ग्राम दुआरी तालाब में अतिक्रमण किया गया था। यहां पर कच्चे व पक्के मकान बना लिये गये थे। कई बार अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गई, लेकिन उन्होंने अवैध कब्जा नहीं हटाया, जिसके चलते गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटा दिया। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इस दौरान कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके, इसके लिये पुलिस बल को तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान दुआरी तालाब कीभूमि पर निर्मित लगभग 23 कच्चे व पक्के मकान को जमींदोज किया गया है। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को काबू में रखा। यही वजह है कि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।
मुख्य मार्ग से नहीं हटाया अतिक्रमण
कार्रवाई के दौरान स्थानीय निवासी जगदीश साकेत, आशा साकेत व अन्य लोगों ने बताया कि केवल गरीब परिवारों का अतिक्रमण हटाया गया। जबकि मुख्य मार्ग में भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। लेकिन यह अतिक्रमण दबंगों का है, इसलिये इस पर कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने उक्त अतिक्रमण को हटाने की मांग भी प्रशासन से किया है।
तैनात रही फायर ब्रिगेड
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिये पुलिस टीम को बलवा किट के साथ तैनात किया गया था। इसके अलावा आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने और भीड़ के उग्र होने पर काबू में करने के लिये मौके पर फायर ब्रिगेड को भी खड़ा रखा गया। कार्रवाई पूरी होने तक दमकल वाहन मौके पर ही मौजूद रहा।
2023 में जारी हुआ था बेदखली आदेश
जानकारी के अनुसार दुआरी तालाब के अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिये वर्ष 2023 में राजस्व न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी किया गया था। लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमणकारियों ने आदेश का पालन नहीं किया। इसके बाद लगातार नोटिस जारी की गई। नोटिस के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटा तो गुरुवार को प्रशासन ने स्वयं अतिक्रमण हटा दिया।
उच्च न्यायालय में लगी है अवमानना याचिका
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2014 में माननीय उच्च न्यायालय ने तालाबों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश सभी जिला प्रशासन को दिया था। अब इस मामले में अवमानना याचिका भी दायर कर दी गई है, जिसका जबाव इसी माह में उच्च न्यायालय को देना है। यही वजह है कि तालाबों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
माननीय उच्च न्यायालय ने तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश दे रखा है। इस मामले में अवमानना याचिका भी दायर है, जिसका जबाव इसी माह देना है। यही वजह है कि दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाया गया। इन अतिक्रमणकारियों को वर्ष 2023 में राजस्व न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया था।
शिवशंकर शुक्ला, तहसीलदार हुजूर रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।