मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में एक और नया इतिहास रचने जा रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर और खेती को लाभ का धंधा बनाने मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में मखाना खेती को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के चार जिलों नर्मदापुरम, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है।

मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में एक और नया इतिहास रचने जा रहा है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में एक और नया इतिहास रचने जा रहा है। किसानों को आत्मनिर्भर और खेती को लाभ का धंधा बनाने मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में मखाना खेती को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के चार जिलों नर्मदापुरम, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। योजना का उद्देश्य किसानों को मखाना उत्पादन के लिए आकर्षित करना और नए कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देना है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कुशवाह ने कहा कि मखाना उत्पादन सिंघाड़े की तरह छोटे तालाबों में किया जाता है। बिहार की तर्ज पर छोटे उत्पादन इकाइयों के माध्यम से किसानों को मखाना फल देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मखाना की भारत सहित अरब और यूरोप में अच्छी मांग है, इसलिए प्रदेश की जलवायु में इसके उत्पादन की संभावना अच्छी है।
आयुक्त उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण अरविंद दुबे ने एक चर्चा के दौरान बताया कि चार जिलों में 150 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना खेती विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 45 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 75 हजार रुपए या लागत का 40 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। योजना में अब तक 99 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया है। यह पहल किसानों के लिए नए आय स्रोत और प्रदेश में मखाना उद्योग के विकास का अवसर प्रदान करेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। खुफिया सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद बड़ी मानव तस्करी का भांडाफोड़ हो गया है।
मध्यप्रदेश के देवास-भोपाल रोड पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात 12 बजे उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कंटेनर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर गाड़ासरई थाना इलाके के किकरातालाब के पास देर रात हुई।
जबलपुर में CMHO ने नियमों की अनदेखी करने वाले 5 अस्पतालों और 121 क्लीनिकों का पंजीयन रद्द कर संचालन बंद करने के आदेश दिए हैं। जानें किन अस्पतालों पर हुई कार्रवाई।
भोपाल के 10 नंबर मार्केट में नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। जानें क्या है पूरा मामला और व्यापारियों ने प्रशासन पर क्यों लगाए पक्षपात के आरोप।
भोपाल के करीब 50 इलाकों में रविवार को 6 से 7 घंटे की बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते ईदगाह हिल्स, गोविंदपुरा और न्यू सुभाष नगर जैसे क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।
भोपाल एम्स के डॉ. सुखेस मुखर्जी ने कैंसर के इलाज के लिए नई नैनो तकनीक खोजी है। जानें कैसे लाल रोशनी और नैनोकणों के जरिए बिना साइड इफेक्ट के खत्म होगा ट्यूमर।
रायसेन में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को आधुनिक तकनीक और ई-फॉर्म्स ऐप की सौगात दी। जानें खेती और बोनस से जुड़ी बड़ी खबरें।
रीवा के टीकर जंगल में कटनी मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड को बाक्साइड खदान की मंजूरी, 31 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित, हजारों पेड़ों की कटाई और वन्यजीवों पर खतरे को लेकर चिंता बढ़ी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 19 सप्ताह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता को गर्भपात की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि महिला की मर्जी के बिना उसे गर्भ जारी रखने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।