मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहली बार सीजन में नीचे पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहली बार सीजन में नीचे पहुंच गया, जो राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, पहाड़ों की बर्फबारी से मध्यप्रदेश में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। भोपाल में रात का पारा 0.3 डिग्री लुढ़कते ही 84 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। रात यहां पारा 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में भी पारा 6.4 डिग्री ही रहा। यहां भी सीजन की सबसे सर्द रात रही। दावा किया जा रहा है कि 25 साल में पहली बार पारा इतना लुढ़का है। वहीं जबलपुर में भी इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पहली बार पारा 8.5 डिग्री पर आया। उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।
बीती रात प्रदेश के सभी शहरों में पारे में खासी गिरावट हुई। रात इंदौर में पारा 9.6 डिग्री रहा था, जो बीती रात 6.4 डिग्री पर आ गया। यानी, एक ही रात में पारा 3.2 डिग्री लुढ़क गया। भोपाल-धार में 1.6 डिग्री, नर्मदापुरम, जबलपुर, मंडला-उज्जैन में 1.2 डिग्री, सिवनी में 1 डिग्री, उमरिया में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
राजगढ़ में 0.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 6 डिग्री पर आ गया। राजगढ़ में सीजन में पहली बार तापमान इतना लुढ़का है। उमरिया में 7.3 डिग्री, रीवा में 7.4 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.6 डिग्री, मंडला-मलाजखंड में 8.8 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.6 डिग्री और बैतूल में पारा 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडोरी और अनूपपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
पिछले एक दशक से नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड देखा जा रहा है। इस बार भी मौसम का यही मिजाज रहा, लेकिन ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे गई। अक्टूबर में भी बारिश ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 121फीसदी अधिक है। भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24 डिग्री पहुंचा, जो पिछले 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन माना गया। उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर सहित कई शहरों में पारा 24 डिग्री से नीचे ही रहा।
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अति शीतलहर और शीतलहर का असर है। अगले तीन दिन भी कोल्ड वेव का अलर्ट है। इसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।
डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन, मौसम वैज्ञानिक, भोपाल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।