मुख्यमंत्री ने समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में 303 करोड़ की राशि का आनलाइन अंतरण किया। समारोह का अयोजन मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में किया गया था। यहां सबसे खास बात यह है कि स्कॉलरशिप अप्रैल में दी जाती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर में ही दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में सिंगल क्लिक से विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि अंतरित की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री ने समेकित छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में 303 करोड़ की राशि का आॅनलाइन अंतरण किया। समारोह का अयोजन मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में किया गया था। यहां सबसे खास बात यह है कि स्कॉलरशिप अप्रैल में दी जाती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर में ही दी गई है। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 303 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। पहले छात्रवृत्तियां सत्र समाप्त होने के बाद अप्रैल माह में दी जाती थीं, लेकिन इस बार अक्टूबर में ही विद्यार्थियों को राशि जारी की गई है। राज्य सरकार बच्चों को स्कूटी, ड्रेस और साइकिल जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध करा रही है ताकि किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा बाधित न हो। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने से पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना आवश्यक है। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें, सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है।
समारोह के दौरान सीएम ने बताया कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। प्रदेश में 369 सांदीपनि विद्यालय और 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कक्षा 6वीं और 9वीं के 1 करोड़ विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल दी गई है, जबकि बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले 5 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोचिंग भी नि:शुल्क प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई है। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनने के साथ उद्यमी भी बनें। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए युवाओं को राजनीति में भी आना चाहिए। बेटियों को स्थानीय चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल चुका है। सीएम ने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के लिए देव दीपावली से पहले की दिवाली जैसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा के क्षेत्र में यह निवेश प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह