बीती देर रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण चंद मिनटों में कार पानी में समा गई।

कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई।

तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ।
इटारसी। स्टार समाचार वेब
बीती देर रात 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग तोड़कर पानी से लबालब नहर में समा गई। घटना के बाद कार सवार युवकों ने बाहर निकलने का काफी प्रयास किया, लेकिन बहाव तेज होने के कारण चंद मिनटों में कार पानी में समा गई। देर रात पुलिस ने रस्सियों से बांधकर बुलडोजर की मदद से कार को बाहर निकाला, इसमें कार सवार तीन युवक मृत पाए गए हैं। दरअसल, इटारसी-पथरोटा मार्ग देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पथरोटा की बड़ी नहर की रेलिंग तोड़ती हुई गहरे पानी में जा गिरी। कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हो गई है। रैसलपुर निवासी लकी पटेल (30) पिता भवानी शंकर पटेल कार चला रहा था।दो अन्य मृतकों में कार सवार शिवम तिवारी (26) पिता महेश तिवारी, निवासी खीर पानी और अभय उर्फ अभि चौहान (19) पिता राकेश चौहान निवासी जय प्रकाश नगर, पुरानी इटारसी हैं।
गिरते ही कार हो गई थी लॉक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इटारसी की ओर से आ रही ग्रे रंग की कार अचानक पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में समा गई। एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि कार सवार युवक बचने के लिए शीशे खोलने की कोशिश कर रहे थे। अंदर से बचाव के लिए चिल्ला भी रहे थे, लेकिन कार लॉक हो गई। तीनों गहरे पानी में जाते गए।
युवक ने किया निकालने का किया प्रयास
लोगों ने कार को पानी में डूबते देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इटारसी और पथरोटा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के तुरंत बाद एक स्थानीय युवक ने जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर कार सवार लोगों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और तेज बहाव के कारण वह सफल नहीं हो सका।
कार के अंदर तीनों युवक मृत मिले
हालात को देखते हुए नर्मदापुरम से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। करीब ढाई घंटे तक चले रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद कार को नहर से बाहर निकाला जा सका। कार बाहर आते ही जब उसके दरवाजे खोले गए, तो तीनों युवक मृत हालत में मिले।
सिवनी मालवा से लौटते वक्त कार बेकाबू
एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर अमृता दीक्षित ने बताया कि युवक बाहर निकलने के लिए संघर्ष करते रहे। कांच तोड़ने की कोशिश के निशान मिले हैं, लेकिन तीनों सफल नहीं हो सके। परिजन के अनुसार, तीनों कार से सिवनी मालवा गए थे। लौटते समय ये हादसा हुआ। मृतक शिवम तिवारी के पिता महेश ने बताया कि शिवम उनका बड़ा बेटा था। हादसे की सूचना सुबह 6 बजे मिली। उस समय वे एक शादी में थे।
यह भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाणा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जानिए नए DGP के चयन की प्रक्रिया और दावेदारों के बारे में।
मध्य प्रदेश विधानसभा में NeVA ऐप की शुरुआत। अब विधायक ऑनलाइन पूछेंगे सवाल और जनता देख सकेगी मंत्रियों के जवाब व प्रश्नकाल का लाइव प्रसारण। पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में किसानों की फसल बचाने और वन्यजीव संरक्षण के लिए 'प्रोजेक्ट एंटीलोप ट्रांसलोकेशन' के तहत बोमा पद्धति से कृष्णमृग और नीलगायों का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने ग्राम रंथभंवर पहुंचकर द्वितीय चरण का निरीक्षण किया।
मध्य प्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश (T&CP) के संयुक्त संचालक अमित गजभिए जबलपुर हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान बिस्तर पर लेटे और अंडरपैंट पहने नजर आए। अदालत ने इसे न्यायालय की गरिमा के खिलाफ मानते हुए आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया है और सरकार से 4 हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है।
इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पानी के टैंकर के बकाया बिल के भुगतान के लिए लॉगबुक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश नवाचार, टिकाऊ बुनियादी ढांचे और निवेश के नए अवसरों के माध्यम से शहरी विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
मध्यप्रदेश में होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने एक बार फिर सभी को चौंकाते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी नेतृत्व ने बुधवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को शाजापुर जिले के रंथभंवर गांव पहुंचकर कृष्ण मृगों (काले हिरणों) को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के अभियान के दूसरे चरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि वन्यजीवों के सुरक्षित रेस्क्यू का यह अभियान अन्य राज्यों और जिलों में भी चलाया जाएगा।
भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह