रेल बजट पेश हुए एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद सतना-रीवा डबल लाइन, सतना-पन्ना नई रेल लाइन और अन्य परियोजनाओं के लिए स्वीकृत राशि की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पिंक बुक जारी न होने से क्षेत्रीय रेल विकास योजनाओं पर असमंजस बना हुआ है, जबकि विंध्य-बुंदेलखंड के लिए ये परियोजनाएं बेहद अहम मानी जा रही हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
संसद में रेल बजट पेश हुए हफ्ते भर का समय बीत चुका है लेकिन सरकार ने सतना-रीवा डबल रेल लाइन और सतना -पन्ना नई रेल लाइन , ग्रेट सेपरेटर व अन्य परियोजना के लिए इस बार कितना बजट स्वीकृ त किया है, इसकी अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो सकी है। दरअसल बजट जारी होने के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा हर जोन को परियोजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए दिए गए फंड से संबंधित पिंक बुक जारी की जाती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पिंक बुक के लिए अभी कुछ दिनों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि यह अगले माह मार्च तक में आ सकेगी और तभी स्पष्ट हो सकेगा कि किस परियोजना के लिए कितना फंड जारी हुआ।
ड्रीम प्रोजेक्ट को 180 करोड़ की दरकार
विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र को रेल लाइन से जोड़ने वाली सतना-पन्ना नई रेल लाइन परियोजना में सतना से नागौद तक लगभग 30 किमी की लाइन तैयार है जिसका स्पीड ट्रायल पिछले साल ही हो गया था। जल्द ही 22 किमी का ट्रैक तैयार हो जाने के दावे किए जा रहे हैं। जोन व डिवीजन के अधिकारियों के अनुसार इस रेल परियोजना के लिए इस वर्ष लगभग 180 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। बताया जाता है कि पिछले बजट में ललितपुर-सतना, रीवा-सिंगरौल व महोबा-खजुराहो (541किमी) की नई रेल लाइन परियोजना के लिए 625 करोड़ रुपये जारी हुए थे। इसमें सतना-पन्ना सेक्शन के लिए 216 करोड़ रुपये का बजट दिया गया था। जानकारों के लिए परियोजना में तेजी से कार्य के लिए 180 करोड़ रुपये की जरुरत होगी। सतना-पन्ना रेल लाइन प्रोजेक्ट पूरा हो जाने के बाद सामाजिक-आर्थिक विकास को गति और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
प्रदेश में रेल विकास के लिए 15,188 करोड़
पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी पिंक बुक जारी नहीं की गई है। केन्द्रीय बजट में मध्य प्रदेश को रेलवे के लिए 15,188 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है, जिससे राज्य में रेल अवसंरचना, संरक्षा, सुरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं माल ढुलाई क्षमता को नई गति मिलेगी।
फैक्ट फाइल
सतना-पन्ना रेल लाइन परियोजना

जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह