बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बिहार के लोगों ने मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूर्ण किया। इस पूजा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। विक्रम सरोवर पर व्रती सूर्योदय से पहले पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही संतान की लंबी आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की।
By: Arvind Mishra
Oct 28, 202512:20 PM

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बिहार के लोगों ने मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रत पूर्ण किया। इस पूजा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। विक्रम सरोवर पर व्रती सूर्योदय से पहले पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही संतान की लंबी आयु, परिवार में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। वहीं सीएम ने विक्रम सरोवर घाट पर सूर्य को अर्घ्य देकर प्रदेश-देश की सुख-शांति की प्रार्थना की। गौरतलब है कि चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और यह सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। इस साल 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को सायंकालीन अर्घ्य और आज (28 अक्टूबर को) प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां कहा- हमारे पर्व-त्योहार सनातन संस्कृति के विश्वास को मजबूत करने के लिए होते हैं। उन्होंने उज्जैन में छठ मैया और सूर्य उपासना की परंपरा को निभाते हुए भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया और पूजन आरती की। सीएम ने प्रदेश की जनता और मिथिलावासियों को छठ व्रत की पूर्णता की शुभकामनाएं और बधाई दी।