प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भाभी की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी बबलू चौधरी को जबलपुर पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। एक महीने से फरार चल रहे आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था।

जबलपुर में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबलू चौधरी को पुलिस ने कटनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बबलू ने शुक्रवार को अपने सगे बड़े भाई संजय चौधरी और भाभी बबीता चौधरी की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात में आरोपी की पत्नी ने भी उसका साथ दिया था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक संजय चौधरी और मुख्य आरोपी बबलू चौधरी के बीच एक महीने से पैतृक संपत्ति (प्रॉपर्टी) के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद नमकीन कारखाने की जमीन से जुड़ा था। शुक्रवार की वारदात में बबलू ने अपने भाई-भाभी पर 50 से अधिक वार किए थे, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बबलू की पत्नी को तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जबलपुर एसपी ने फरार बबलू चौधरी पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित किया था और घमापुर थाना पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी बबलू चौधरी कटनी में अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है और जल्द ही कटनी से फरार होकर उत्तर प्रदेश की तरफ भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस की टीम तत्काल कटनी रवाना हुई और दोपहर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को जबलपुर लाया जा रहा है। पुलिस उससे हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने की तैयारी कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन में वीर भारत संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पारंपरिक निर्माण पद्धति अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। नवंबर तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में निर्माणाधीन रेप्टाइल पार्क एवं अनुसंधान केंद्र का निरीक्षण किया। होमगार्ड जवानों को सर्प रेस्क्यू ट्रेनिंग और आधुनिक सुविधाओं की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पश्चिम मध्य रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। 1 अगस्त से भोपाल, जबलपुर और कोटा में नई टोकन प्रणाली, परिवार के लिए प्राथमिकता, दस्तावेज अनिवार्यता और दलालों पर रोक की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सावन मास में महाकाल दर्शन और सीहोर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा कदम। उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर के बीच 3 जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू।
राजधानी भोपाल में आम लोगों के लिए एसी ई-बसें शुरू हो गई हैं। शुरुआती चरण में 3 रूटों पर 10 बसें चलाई जा रही हैं, जिनका किराया सामान्य लाल बसों के बराबर है। जानिए पूरा अपडेट।
सुशासन और त्वरित समाधान का दावा करने वाली सीएम हेल्पलाइन खुद शिकायतों के बोझ तले दबती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के नगर निगमों और नगर पालिकाओं में बुनियादी सुविधाएं इस कदर बदहाल हैं कि प्रदेश का समग्र प्रदर्शन गिरकर डी रेटिंग पर आ गया है।
दतिया उपचुनाव के लिए मतदान में जिले के दो लाख 20 हजार 410 मतदाता आज वोट डाल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। दतिया विधानसभा के मतदाताओं को ढाई साल बाद ही दोबारा प्रतिनिधि चुनने का मौका इस उपचुनाव के कारण मिल रहा है।
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े और एसपी मयूर खंडेलवाल की शिकायत की है। पार्टी ने फोन न उठाने, पक्षपात और बाहरी लोगों को शरण देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान की मांग की है।
मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार! FCPPA सरचार्ज 3.77 प्रतिशत हुआ, जिससे बिल ₹35 से ₹87 तक बढ़े। जानिए बिजली संकट और बढ़ती मांग की पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि एससी/एसटी एक्ट की एफआईआर और चार्जशीट रद्द होने पर पीड़ित वित्तीय मुआवजे के हकदार नहीं हैं। जानिए इस मामले की पूरी डिटेल।