×

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस नए अध्यक्ष की टीम में एमपी का प्रभाव बढ़ना तय है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

By: Arvind Mishra

Feb 22, 202610:29 AM

view4

view0

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

प्रदेश संगठन ने राज्य के 15 नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे ।

  • मध्यप्रदेश भाजपा ने 15 नेताओं के नाम भेजे दिल्ली
  • युवा और महिला चेहरों को वरीयता दे सकती है पार्टी
  • नड्डा की टीम में मप्र के चार नेताओं को स्थान मिला था
  • इस बार भी चार से पांच नेताओं को मिलने की उम्मीद

भोपाल। स्टार समाचार वेब

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस नए अध्यक्ष की टीम में एमपी का प्रभाव बढ़ना तय है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। वर्तमान में सत्यनारायण जटिया संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं, जबकि ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय सचिव और लाल सिंह आर्य अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। दरअसल, भाजपा संगठन की राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के कई चेहरे दिखाई दे सकते हैं। प्रदेश संगठन ने राज्य के ऐसे 15 नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे हैं, जो अलग-अलग अंचलों से हैं और अभी सत्ता या संगठन के किसी पद पर नहीं हैं। भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम का गठन होना है और अन्य मोर्चे भी गठित किए जाने हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने इस बारे में प्रदेश संगठन से सुझाव मांगे थे।

मिशन-2029 पर पूरा फोकस

वर्तमान में मध्य प्रदेश से सत्यनारायण जटिया (संसदीय बोर्ड सदस्य), ओम प्रकाश धुर्वे (राष्ट्रीय सचिव) और लाल सिंह आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष, एससी मोर्चा) जैसे नेता राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और महिला चेहरों को भी वरीयता देना चाहती है।

पहले चार नेताओं को स्थान मिला था

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय सहित चार नेताओं को स्थान मिला था। उस दौरान कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महासचिव थे। बाद में वर्ष 2023 में वह राज्य में मंत्री बना दिए गए।

इसलिए बढ़ेगा प्रभाव

पार्टी नेताओं का मानना है कि चूंकि पूर्व में राष्ट्रीय संगठन में एक ही समय में मध्य प्रदेश से दो-दो महासचिव थावरचंद गहलोत और नरेंद्र सिंह तोमर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नितिन नबीन की टीम में भी मध्य प्रदेश का प्रभाव बढ़ सकता है।

मोर्चा- प्रकोष्ठ में करेंगे शामिल

इस बार भी चार से पांच नेताओं को नितिन की टीम में स्थान मिलने की संभावना है। इसमें एक या दो महिलाएं भी हो सकती हैं। इसके साथ ही युवा नेताओं को भी अवसर मिल सकता है। बाकी अन्य को मोर्चा- प्रकोष्ठ में शामिल किया जा सकता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का दबदबा

मध्य प्रदेश हमेशा से ही भाजपा के लिए एक प्रयोगशाला की तरह रहा है। हिंदू महासभा हो या जनसंघ, दोनों की जड़ें मध्य प्रदेश में मजबूत रही हैं। यही कारण है कि भाजपा यहां लंबे समय से सत्ता में है। संगठन की मजबूती की दूसरी वजह यहां के कुशल संगठनकर्ता भी माने जा सकते हैं। जिनकी वजह से राष्ट्रीय संगठन के स्तर पर भी यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं का दबदबा रहा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश: धार में ट्रक ने कंटेनर को मारी टक्कर, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक

मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे कंटेनर में पीछे टैंकर जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Loading...

Feb 22, 202611:00 AM

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में एमपी के कई चेहरों का बढ़ेगा कद, मिलेगा पद

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में मध्य प्रदेश का कद बढ़ेगा। माना जा रहा है कि इस नए अध्यक्ष की टीम में एमपी का प्रभाव बढ़ना तय है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मिशन-2029 को देखते हुए संगठन की प्रयोगशाला कहे जाने वाले मध्यप्रदेश से कई दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

Loading...

Feb 22, 202610:29 AM

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्यप्रदेश: सात जिलों में होगी बारिश... अब फरवरी में ही गर्मी का ‘मार्च’

मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथी बार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडंरी समेत 7 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। दूसरी ओर आज रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Loading...

Feb 22, 20269:39 AM

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। रतनगढ़ सिंचाई परियोजना और स्कूलों में मुफ्त दूध वितरण जैसी बड़ी घोषणाएं। जानें दतिया की नई विकास यात्रा।

Loading...

Feb 21, 20267:59 PM

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन हुआ। प्रदेश में कुल 5.39 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने राजनीतिक दलों को सौंपी सूची।

Loading...

Feb 21, 20266:49 PM