कई दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। दरअसल, शुरुआती कारोबार में घरेलू मार्केट के दोनों सूचकांकों में तेजी देखी गई। बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 187.6 अंक बढ़कर 82,441 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
कई दिनों की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ खुला। दरअसल, शुरुआती कारोबार में घरेलू मार्केट के दोनों सूचकांकों में तेजी देखी गई। बाजार खुलने के बाद बीएसई सेंसेक्स 187.6 अंक बढ़कर 82,441 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 50 65 अंक या 0.25 परसेंट चढ़कर 25,138 के स्तर पर कारोबार कर रहा। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स के 30 शेयरों में से ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सन फार्मा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर मुनाफे में रहे। जबकि टेक, इटरनल, अल्ट्राटेक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सुस्ती देखी गई। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स ने 0.61 परसेंट और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने 0.76 परसेंट की बढ़त हासिल की। सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जिनमें निफ्टी आॅटो, तेल एवं गैस, फार्मा, ऊर्जा और रियल्टी शामिल हैं।

मंगलवार को एशियाई मार्केट में तेजी देखी गई। निवेशकों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर बदलते रूख से जुड़ी अनिश्चितताओं को नजरअंदाज कर चीन की जीडीपी पर ज्यादा फोकस किया। कारोबार के दौरान निक्केई में 0.4 परसेंट का उछाल आया, टॉपिक्स इंडेक्स 0.3 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.29 परसेंट और एएसएक्स 200 में 0.6 परसेंट का उछाल आया है।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.12 प्रतिशत नीचे 39,507 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.13 प्रतिशत गिरकर 3,198 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.025 प्रतिशत चढ़कर 24,197 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93 प्रतिशत नीचे 3,487 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को भारतीय शेयर बाजार निचले स्तर पर बंद हुआ, बेंचमार्क सूचकांकों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.30 परसेंट गिरकर 82,253.46 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 67.55 अंक या 0.27 परसेंट फिसलकर 25,082.30 पर बंद हुआ। निवेशक इस दौरान ट्रंप की टैरिफ की धमकियों, कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे, चीन की दूसरी तिमाही की जीडीपी, प्राइमरी मार्केट की गतिविधियों को लेकर सतर्क हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
टाटा संस के प्रस्तावित पुनर्गठन को लेकर टाटा ट्रस्ट्स में दरार आ गई है। सीनियर ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने बिना सलाह के फैसले लेने पर आपत्ति जताई है।
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 97.96 अंक के नुकसान के साथ 72,382.33 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 53.71 अंक लुढ़ककर 22,566.75 के स्तर पर आ गया।
अक्टूबर 2026 में सिलेंडर, हवाई ईंधन, बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और सरकारी योजनाओं से जुड़े बदलाव हो रहे हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च मामूली बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ता महंगा कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।
सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 712 रुपए बढ़कर 1,48,379 रुपए पर आ गया। इससे पहले 29 सितंबर को यह 1,47,667 रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 673 रुपए बढ़कर 2,22,273 रुपए पर आ गई है, जो मंगलवार को 2,21,600 रुपए पर थी।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस 'एपल पे' को लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है। एपल की इस सर्विस के लिए एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना है।
आज भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला। सेंसेक्स में मामूली वृद्धि दर्ज हुई, जबकि निफ्टी गिरावट के साथ 22,700 के नीचे बंद हुआ। दो दिन की बिकवाली के बाद कुछ क्षेत्रों में सुधार दिखा, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने बाजार को प्रभावित किया।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 600 से अधिक अंक टूट गया। निफ्टी भी 22,600 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे फिसल गया। सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 616.08 अंक यानी 0.84 फीसदी गिरकर 72,155.64 अंक पर कारोबार कर रहा था।
देशभर के बैंक उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस सप्ताह सभी बैंक आम दिनों की तरह खुले रहेंगे और कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का फैसला किया है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह गिरे। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बाजार पर हावी रहीं। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।
गर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आज रविवार को भले ही बैंक की शाखाएं खुली हुई हैं और कामकाज चल रहा है, लेकिन आने वाले हफ्ते में बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहने वाली हैं। आम ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और करोड़ों रुपए का वित्तीय लेनदेन अटकने की संभावना है।