भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। बीएसई सेंसेक्स 77 अंक की उछाल के साथ 82,404.54 पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं एनएसई निफ्टी 50-50 अंक की तेजी के साथ 25,277 पर ओपन हुआ। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले।

भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट हरे निशान के साथ शुरू हुआ। बीएसई सेंसेक्स 77 अंक की उछाल के साथ 82,404.54 पर कारोबार की शुरुआत की। वहीं एनएसई निफ्टी 50-50 अंक की तेजी के साथ 25,277 पर ओपन हुआ। दरअसल, भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ खुले। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जारी बातचीत और घरेलू स्तर पर खरीदारी बढ़ने के साथ ही निवेशकों के बीच बाजार को लेकर भरोसा बढ़ा है। दूसरी तरफ वैश्विक स्तर पर भी उठापटक के दौर के थमने का असर शेयर बाजार पर दिख रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 82,404.54 पर खुला, जो 77.49 अंकों या 0.09 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50.20 अंकों की बढ़त के साथ 25,277.55 पर खुला।
बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा-सोमवार को भारतीय बाजारों में हल्की तेजी रही, शुक्रवार के अमेरिकी बाजार के प्रभाव को घरेलू खरीदारी ने संतुलित किया। हालांकि, निवेशक तब तक सावधानी बरत रहे हैं जब तक कि व्यापार समझौता वास्तव में पूरा नहीं हो जाता, क्योंकि ट्रंप की नीति अक्सर अनिश्चितता पर आधारित रहती है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में शांति वार्ताओं में प्रगति वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल के लिए सकारात्मक संकेत है।
कमोडिटी बाजार में तेल, सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। सोना 4,149 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमतों में तेजी भौतिक आपूर्ति की कमी के कारण दर्ज की जा रही है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखा गया। जापान का निक्केई 225 1.29 प्रतिशत गिरा, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.45 फीसदी नीचे रहा। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.57 फीसदी और ताइवान का वेटेड इंडेक्स 0.92 फीसदी की बढ़त में रहा। विश्लेषकों का मानना है कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में सुधार और मजबूत घरेलू आर्थिक स्थिति निकट भविष्य में बाजार को स्थिरता और मजबूती प्रदान कर सकती है।
आज कई कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे आने वाले हैं। इनमें टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, परसिस्टेंट सिस्टम्स, बैंक आफ महाराष्ट्र, आईआरईडीए, लीला पैलेसेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, सायेंट डीएलएम, नवकार कॉपोर्रेशन, एसीजीएल, जीटीपीएल हैथवे और आदित्य बिड़ला मनी शामिल हैं। इसके अलावा, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आज शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली के कारण देश की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का मार्केटकैप एक लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। जानिए टीसीएस, रिलायंस, एलआईसी और एसबीआई समेत किन कंपनियों को हुआ नफा और नुकसान।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
भारत में आज शुरुआती कारोबार के चंद मिनटों बाद शेयर बाजार की चाल और बिगड़ गई। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर खुले।
जुलाई 2026 के ताजा आर्थिक आंकड़ों के अनुसार देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.45% हो गई है। खाद्य पदार्थों, प्याज, लहसुन और अदरक की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।
कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों के बाद शेयर बाजार की चाल डगमगा गई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के दबाव में सेंसेक्स लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रूख देखने को मिल।
टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। टाटा संस के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की खबर है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने करीबी सहयोगियों से इस संभावना पर चर्चा के बाद इस्तीफा दे दिया है।
बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया की ताजा रिपोर्ट मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट 2026 के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट के बावजूद अंबानी परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए दर्ज की गई है।
भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत कमजोर रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स टूट गया, जबकि निफ्टी नीचे फिसल गया है। निवेशकों के बीच मिडिल ईस्ट की स्थिति और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता बरकरार है। वहीं एयरटेल और इंडिगो जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी ने भी बाजार पर दबाव बनाया।
भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान हल्की तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सीमित बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बाजार को घरेलू मांग मजबूत रहने, कंपनियों के उम्मीद से बेहतर पहली तिमाही के नतीजों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से सहारा मिला।
9 अगस्त 2026 को साप्ताहिक अवकाश के कारण सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने-चांदी की ताजा कीमतें।