प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने यहां जननायक कपूर्री ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कपूर्री के परिवारजनों से मुलाकात कर कपूर्री के जीवन के खास पलों को तस्वीरों के माध्यम से देखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के चुनाव प्रचार का आगाज किया।
पटना। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के चुनाव प्रचार का आगाज किया। उन्होंने यहां जननायक कपूर्री ठाकुर के पैतृक गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कपूर्री के परिवारजनों से मुलाकात कर कपूर्री के जीवन के खास पलों को तस्वीरों के माध्यम से देखा। फिर पीएम मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा- इस समय आप जीएसटी बचत उत्सव का भी खूब आनंद ले रहे हैं। कल से छठी मईया का महापर्व भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे व्यस्त समय में भी आप इतनी विशाल संख्या में यहां आए हैं, समस्तीपुर का जो ये माहौल है, मिथिला का जो मूड है उसने पक्का कर दिया है- नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार। पीएम मोदी ने समस्तीपुर की रैली में कहा- लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बज चुका है और पूरा बिहार कह रहा है। फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार, जंगलराज वालों को दूर रखेगा बिहार। चुनाव आते ही जो बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वो लोग चोरी के केस में जमानत पर हैं। बिहार की जनता को इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये कहेंगे कुछ और करेंगे कुछ। इसलिए बिहार की जनता इस बार इनकी जमानत जब्त कर देगी। जो जमानत पर हैं वे जननायक की उपाधि भी चोरी कर रहे। इसे हम नहीं सहेंगे। जब नीयत साफ हो, नीतियां देशहित में हों तो जनता आशीर्वाद देती है।
पीएम मोदी ने कहा- हमने गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों के हितों को प्राथमिकता दी है। हमारी सरकार ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। भाजपा और एनडीए सरकार ने ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को भी 10 साल के लिए और आगे बढ़ाया।
पीएम मोदी ने कहा कि आजाद भारत में सामाजिक न्याय लाने में, गरीबों और वंचितों को नए अवसरों से जोड़ने में भारत रत्न जननायक कपूर्री ठाकुर की भूमिका बहुत बड़ी रही है। कपूर्री ठाकुर मां भारती के अनमोल रत्न थे। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य हमारी सरकार को मिला। ये हमारे लिए सम्मान की बात है। हमारी सरकार भारत रत्न जननायक कपूर्री ठाकुर को प्रेरणापुंज मानती है। वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता, गरीब की सेवा हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़े हैं। ये उनका ही आशीर्वाद है कि आज हम जैसे पिछड़े लोग इस मंच पर खड़े हैं।
मोदी ने कहा कि 11 साल में हमने देखा है। एक-एक राज्य में जनता ने एनडीए को मौका दिया है। अभी महाराष्टÑ में देखिए पहले से कहीं अधिक से जनादेश देकर एनडीए की सरकार बनाई। हरियााण में देखा, पहले से अधिक सीट मिली। यही गुजरात में दिखा, उत्तराखंड में दिखा, फिर से बहुमत मिला। गुजरात के सारे रिकार्ड टूट गए। यूपी और उत्तराखंड में फिर से मौका मिला। ये उदाहरण बताते हैं कि यह एनडीए मतलब विकास की गारंटी। जनता का उत्साह देखकर लग रहा कि बिहार में एनडीए जीत के सारे रिकार्ड तोड़ देगी।
पीएम ने कहा- मुफ्त इलाज, नल का जल, हर प्रकार की सुविधा एनडीए सरकार दे रही है। सामाजिक न्याय के दिखाए रास्ते को एनडीए ने सुशासन का आधार बनाया है। डॉक्टर की पढ़ाई के लिए गरीबों को पिछड़ों को आरक्षण नहीं था, एनडीए सरकार ने ये प्रावधान किया। हमारी सरकार ने ओबीसी को प्राथमिकता दी। कपूर्री बाबू मातृभाषा में पढ़ाई के बहुत बड़े हिमायती थे। स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया। अब वंचित का बेटा भी अपनी भाषा में पढ़ सकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।