×

पीएम मोदी बोले- हमारा वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान एक जैसा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।

By: Arvind Mishra

Dec 17, 20251:16 PM

view9

view0

पीएम मोदी बोले- हमारा वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान एक जैसा 

बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया।

  • संसद: इथियोपिया शेरों की धरती... हम दोस्ती का नया अध्याय लिख रहे

  • देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से नवाजा

अदीस अबाबा। स्टार समाचार वेब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान द ग्रेट आनर निशान आफ इथियोपिया से सम्मानित किया। बुधवार को पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को संबोधित किया। मोदी ने कहा- यह मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरा सम्मान नहीं, देश का सम्मान है।  लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा- इथियोपिया, जिसे शेरों की धरती कहा जाता है। आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मैं यहां खुद को बिल्कुल अपने घर जैसा महसूस कर रहा हूं, क्योंकि भारत में मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों की धरती के रूप में जाना जाता है। पीएम मोदी ने कहा- भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही हमारी धरती को मां के रूप में संबोधित करते हैं। ये हमें अपनी विरासत, संस्कृति और सुंदरता पर गर्व करना सिखाते हैं और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं। 

हमारे रिश्तों का नया युग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-चाहे हम अदीस अबाबा में रहें या अयोध्या में रहें, राजनीति और सीमाओं से परे हमारी सभ्यताओं की एक साझा जड़ें हैं, जो सभ्यताओं के बीच पुल बनाती हैं और हमारे रिश्तों को नए युग में ले जा रही हैं।

भारत की ओर से स्वीकार करता हूं सम्मान

पीएम मोदी ने कहा- मैं इथियोपिया की संसद, यहां के लोगों और देश की लोकतांत्रिक यात्रा के प्रति गहरा सम्मान लेकर आया हूं और भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से मित्रता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देने आया हूं। इसी भवन में कानून बनते हैं, यहां जनता की इच्छा राज्य की इच्छा बनती है और जब राज्य की इच्छा जनता की इच्छा से मेल खाती है, तभी विकास की गाड़ी आगे बढ़ती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा-मुझे कल इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया, जिसे मैं भारत के लोगों की ओर से विनम्रता और हाथ जोड़कर स्वीकार करता हूं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

तारिक रहमान शपथ ग्रहण: ढाका जाएंगे ओम बिरला, जानें पीएम मोदी क्यों नहीं हुए शामिल |

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित पीएम तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। जानें चुनाव परिणाम, पीएम मोदी की व्यस्तता और ढाका में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम का पूरा विवरण

Loading...

Feb 15, 20265:50 PM

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

दुखद... कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया की अमेरिका में हुई मौत 

भारतीय युवक साकेत श्रीनिवासैया की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है। अमेरिका में इस 22 साल के युवक की मौत हो गई है। साकेत यूनिवर्सिटी आॅफ कैलिफोर्निया, बर्कले से मास्टर डिग्री कर रहा था। साकेत श्रीनिवासैया छह दिनों से यूनिवर्सिटी कैंपस से लापता था।

Loading...

Feb 15, 202610:29 AM

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

हिमाचल में हादसा: खाई में गिरी गाड़ी... तीन युवकों की मौत... एक घायल

आज यानी रविवार को सुबह-सुबह सराज में हुए भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर घायल है। हादसा सुबह चार बजे के करीब हुआ। चार दोस्त घर से जीप निकले थे और जीप बुनालीधार के समीप हादसे का शिकार हुई। दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरे ने अस्पतालों में अंतिम सांस ली।

Loading...

Feb 15, 202610:18 AM

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

बांग्लादेश: रहमान शपथ ग्रहण में शामिल होने का पीएम मोदी को आया न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

Loading...

Feb 15, 202610:05 AM

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0: केंद्र ने दी 10,000 करोड़ रुपये के कोष को मंजूरी

स्टार्टअप्स के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 'फंड ऑफ फंड्स 2.0' के तहत 10,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। जानें किन स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा।

Loading...

Feb 14, 20264:44 PM