ख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा बदलाव नगरीय निकाय चुनाव से जुड़ा है, जिसके तहत अब नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। यह व्यवस्था वर्ष 2027 के आम चुनाव से लागू होगी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में हुई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। दीपावली के अवसर पर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का फैसला किया गया है। सभी मंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जीएसटी बदलावों के बारे में जनता को जागरूक करें। साथ ही स्वयं भी इसे गहराई से समझें। इस पहल का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देना और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव के एक बड़े प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। अब नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाएगा, जबकि पहले यह प्रक्रिया पार्षदों के माध्यम से होती थी। अध्यक्ष को पद से हटाने के लिए अब तीन-चौथाई पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव लाना होगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग खाली कुर्सी-भरी कुर्सी चुनाव कराएगा। इसमें जनता ही यह निर्णय करेगी कि अध्यक्ष पद पर रहेंगे या हटेंगे। राज्य में दो साल बाद नगरीय निकाय चुनाव होना है। जिसको लेकर सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव की प्रणाली में संशोधन करने का निर्णय लिया है।

नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों को बार-बार अविश्वास प्रस्तावों से बचाने के लिए नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19, 20(2), 32 से 35, 43, 45, 47, 55, 63 और 328 सहित कई धाराओं में संशोधन किया जाएगा।
अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव की यह नई व्यवस्था 2027 के नगरीय निकाय चुनाव से लागू होगी। तब जनता अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए सीधे अध्यक्ष का चुनाव करेगी। सरकार का कहना है कि इस बदलाव से पारदर्शिता बढ़ेगी और अविश्वास प्रस्तावों के कारण बार-बार पैदा होने वाली अस्थिरता समाप्त होगी।
कैबिनेट में यह भी निर्णया लिया गया है कि मध्यप्रदेश में वाहन स्क्रैप कराने वाले व्यक्ति को आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। ये छूट बीएस-1 और बीएस-2 कैटेगरी के वाहनों को स्क्रैप कराने पर मिलेगी। स्क्रैप करने वाली संस्था को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा। वाहन स्क्रैप कराने पर केंद्र सरकार ने भी सब्सिडी देने की बात कही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सरकार का बड़ा फैसला होगा। बीएस 5 गाड़ी आने लगी हैं। ऐसे में धीरे-धीरे बीएस 1, बीएस 2 और अन्य कैटेगरी के वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।
विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में यह भी तय हुआ कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों का दौरा करेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होकर योजनाओं की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी 17 सितंबर को धार जिले के बदनावर में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर स्वस्थ नारी -सशक्त परिवार, स्वदेशी, एक पेड़ मां के नाम, एक बगिया मां के नाम, जनमन योजना, धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और मिशन कर्मयोगी की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में युवक-युवती के शव फ्रीजर की बजाय स्ट्रेचर पर पड़े रहे। दुर्गंध फैलने पर परिजन भड़क उठे। मर्चुरी प्रबंधन और अस्पताल व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।
रीवा-मऊगंज की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं पर भोपाल सख्त हुआ है। 26 अप्रैल को एसीएस और 27 अप्रैल को हेल्थ कमिश्नर औचक निरीक्षण करेंगे। विभाग में दवा खरीदी जांच को लेकर खलबली है।
रीवा संभाग में शिक्षा विभाग की 787 पेंशन और वेतन निर्धारण फाइलें लंबित हैं। 111 प्रकरण बिना कारण निरस्त किए गए। कर्मचारियों को महीनों से भुगतान और पेंशन के लिए भटकना पड़ रहा है।
पन्ना के मक्केपाला गांव में कुएं में तेंदुआ और बछड़ा साथ फंसे मिले। वन विभाग ने अनोखा रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित निकाला। बछड़े और तेंदुए का शांत व्यवहार चर्चा में रहा।
सतना जिले में नरवाई जलाने से भीषण आग लगी। बरदहा गांव में कई घर जल गए, मवेशियों की मौत हुई। सभापुर में 1500 पेड़ जले, बिकरा में दमकल वाहन भी आग में घिरा।
प्रदेश में निगम-मंडल नियुक्तियां शुरू होते ही सतना में राजनीतिक हलचल तेज है। अब चित्रकूट विकास प्राधिकरण और विंध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पदों पर दावेदारों की नजरें टिक गई हैं।
प्रयागराज जंक्शन यार्ड रीमॉडलिंग के कारण 17 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। कई गाड़ियां प्रयागराज नहीं जाएंगी। समर सीजन में यात्रियों को टिकट, रूट और समय की परेशानी बढ़ेगी।
सतना-मैहर जिले के 41 गांव मलेरिया जोखिम क्षेत्र में चिन्हित हुए हैं। दवा छिड़काव के लिए भोपाल प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही अभियान शुरू होगा, अब तक 2026 में 11 केस मिले।
सतना के टिकरिया गांव में खेलते समय 6 वर्षीय अमन रावत सरिया पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर मासूम की जान बचाई, हालत स्थिर है।
सतना के सुरांगी गांव में मासूम सुप्रांशी की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया। संयुक्त टीम ने तीन कुपोषित बच्चों की पहचान की, एक को रेफर किया, दो परिवारों ने भर्ती से इंकार किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह