सतना-मैहर जिले में गणवेश योजना की राशि छात्रों तक नहीं पहुंच सकी। 13,598 बच्चों के खाते फेल हो गए जबकि 2249 छात्रों को रोजगार सहायकों की लापरवाही से समग्र आईडी न होने पर वंचित रहना पड़ा। 8 करोड़ से अधिक की राशि तो जारी हुई, लेकिन कई छात्र अब भी इंतजार में हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में यूनिफॉर्म की राशि मिलने का लंबे समय से इंतजार था, वो अब खत्म हो गया है। 4 दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षक दिवस के अवसर पर द्वारा सिंगल क्लिक में सभी विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की। लेकिन सतना-मैहर जिले के 13 हजार 598 से बच्चों के खाते फेल हो गए और गणवेश की राशि नहीं पहुंची। वहीं 2249 छात्र इस लिए वंचित हो गए क्योंकि इनकी रोजगार सहायको द्वारा समग्र आईडी नहीं बनाई गई। जिला शिक्षा केन्द्र ने फेल खातों की व छूटे एवं वंचित बच्चों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया गया कि ऐसे छात्रों की जानकारी अपडेट होने के बाद ही दूसरे चरण में राशि भुगतान करवाई जा सकेगी।
8 करोड़ से अधिक की राशि जारी
बताया गया कि सतना के 83 हजार 880 छात्रों के लिए 5 करोड़ 3 लाख 28 हजार रुपए तो मैहर के 50 हजार 25 छात्रों के लिए 3 करोड़ 15 हजार रुपए की राशि गणवेश खरीदने के लिए 6-6 सौ रुपए मान के हिसाब से जारी किए गए हैं। जिससे अब पालक अपने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म खरीद सकेंगे। इस बात के भी निर्देश दिए गए है कि जिन बच्चों को गणवेश की राशि जारी हुई है वे यूनीफार्म में ही स्कूल आएं।
रोजगार सहायकों की मनमानी, योजनाओं पर पड़ रही भरी
यूनीफार्म की राशि उन छात्रों को भी नसीब नहीं हो सकी जिनकी रोजगार सहायकों ने समग्र आईडी समय रहते नहीं बनाई, तो वहीं कई छात्रों की डबल समग्र आईडी तैयार कर दी। रोजगार सहायकों की इस मनमनी के चलते छात्र शासन की योजनाओं से वंचित हो रहे हंै। बताया गया कि समग्र आईडी न होने से छात्रों की स्कूल शिक्षा विभाग मैपिंग नहीं कर पाता है। अब सवाल यह उठता ही कि आखिर क्यों रोजगार सहायक समय पर समग्र आईडी तैयार नहीं करते हैं।
निःशुल्क गणवेश योजना
सतना जिला
मैहर जिला

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 परीक्षा पास करने वाले हजारों अभ्यर्थियों ने लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) का घेराव किया। कटऑफ डेट के कारण मेरिट में पहला स्थान पाने वाली वर्षा मुजाल्दा सहित हजारों छात्र अपात्र घोषित किए गए हैं।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने भिंड और दतिया जिलों में सिंध नदी पर चल रहे अवैध रेत खनन पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
इंदौर अवंतिका गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जूनी इंदौर के एसडीएम ने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। कोर्ट ने मुआवजे और इलाज पर 27 अगस्त को अगली सुनवाई तय की है।
सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिए भोपाल पुलिस लाइन में चल रहे प्रशिक्षण के पांचवें दिन अधिकारियों को तनाव प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल, सोशल मीडिया और सुरक्षा योजना की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा दौरे पर शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया है। साथ ही 'जन-विश्वास अभियान' और नई भर्तियों को लेकर बड़ी घोषणाएं कीं।
बहुचर्चित बेला गांव दोहरो हत्याकांड में सात साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने दोनों आरोपियों रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को हत्याकांड में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
मुख्यमंत्री ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन की कार्यप्रणाली समझी और लेथ मशीन पर कुशलता से काम कर रही छात्राओं की सराहना की। सीएम ने छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य के संकल्पों और शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की साख मजबूत हुई है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहे विद्युत विभाग के एक लाइनमैन को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम हाथ में आते ही लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को धर दबोचा।
मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के चुनाव भी मतपत्र की जगह ईवीएम से कराने की तैयारी कर रहा है।