×

खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार विस्फोट, पांच बच्चों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मोर्टार शेल धमाके में पांच बच्चों की मौत हो गई है। 

By: Sandeep malviya

Aug 02, 20257:17 PM

view15

view0

खैबर पख्तूनख्वा में मोर्टार विस्फोट, पांच बच्चों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मोर्टार शेल धमाके में पांच बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बच्चों को पहाड़ियों से मोर्टार शेल मिला था, जिससे वे खेल रहे थे और इसी दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में 12 लोग घायल हैं।  पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुराने मोर्टार शेल के फटने से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि इस घटना में 12 अन्य घायल हो गए हैं।

बच्चों के खेलने के दौरान हुआ धमाका

यह घटना लक्की मरवत जिले में हुई जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक मोर्टार शेल मिला जो फटा नहीं था और वे उसे अपने गांव ले आए। पुलिस के अनुसार, जब वे उससे खेल रहे थे, तब उसमें विस्फोट हो गया, उन्हें पता ही नहीं था कि यह एक बम है। उन्होंने बताया कि विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

ज्यादातर बच्चे घायल, कई की हालत गंभीर

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों और घायलों को पास के सिटी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, घायल हुए 12 लोगों में से ज्यादातर बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इस घटना से निवासियों में दहशत फैल गई है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

होर्मुज की खाड़ी में 'ईरानी टैक्स' का खेल: सुरक्षित रास्ते के लिए वसूले ₹18 करोड़; अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला

होर्मुज की खाड़ी में 'ईरानी टैक्स' का खेल: सुरक्षित रास्ते के लिए वसूले ₹18 करोड़; अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से 'सुरक्षित रास्ता' देने के बदले मोटी रकम वसूलना शुरू किया है। वहीं, IRGC ने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।

Loading...

Mar 20, 20263:43 PM

कतर गैस प्लांट पर हमला: भारत में ऊर्जा संकट, 20% गैस सप्लाई ठप

कतर गैस प्लांट पर हमला: भारत में ऊर्जा संकट, 20% गैस सप्लाई ठप

ईरान के कतर स्थित रास लफान गैस प्लांट पर हमले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा खतरे में है। 20% गैस आयात रुकने से बिजली और उद्योगों पर संकट मंडरा रहा है।

Loading...

Mar 19, 20263:58 PM

ईरान-इजराइल युद्ध डे 20: सऊदी रिफाइनरी पर हमला, अमेरिका में ड्रोन अलर्ट

ईरान-इजराइल युद्ध डे 20: सऊदी रिफाइनरी पर हमला, अमेरिका में ड्रोन अलर्ट

अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के 20वें दिन सऊदी अरब की सैमरेफ रिफाइनरी पर हमला हुआ। यनबू पोर्ट और खाड़ी के तेल ठिकानों पर ड्रोन अटैक के बाद तनाव चरम पर है।

Loading...

Mar 19, 20263:29 PM

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

ईरानी दूतावास का 'डिलीट' गेम: भारत की मदद का शुक्रिया कर पोस्ट हटाया, क्या है कूटनीतिक रहस्य?

भारत में ईरानी दूतावास ने चिकित्सा सहायता के लिए भारत का आभार जताने वाला पोस्ट डिलीट कर दिया है। जानें इस कूटनीतिक हलचल और इजरायल-ईरान युद्ध के बीच इसके मायने

Loading...

Mar 18, 20265:32 PM

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला: अली लारीजानी और बासिज चीफ सुलेमानी की मौत का दावा

इजरायल ने दावा किया है कि तेहरान में हुए हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और बासिज फोर्स के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20262:56 PM