स्टार समाचार
×

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 300 आतंकी हमले

खैबर पख्तूनख्वा, आतंकवाद, प्रशासन, सुरक्षाबलों

By: demonews

May 18, 20254 hours ago

view1

view0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 300 आतंकी हमले

पेशावर । पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में साल 2025 की शुरूआत से अब तक कुल 284 आतंकी हमले हो चुके हैं। यह जानकारी रविवार को सामने आई एक आधिकारिक रिपोर्ट में दी गई है। यह प्रांत पाकिस्तान के उन इलाकों में से है जो आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

कौन-कौन से जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए?

आतंकवाद निरोधक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इन 284 घटनाओं में सबसे ज्यादा 53 हमले उत्तर वजीरिस्तान जिले में हुए हैं। इसके बाद बन्नू में 35 हमले, डेरा इस्माइल खान में 31 हमले, पेशावर में 13 हमले, कुर्रम जिले में 8 हमले हुए हैं।

कितने आतंकियों की मौत हुई?

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में अब तक पूरे प्रांत में 148 आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 67 आतंकी डेरा इस्माइल खान में मारे गए, जो कि मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर का गृह जिला भी है। रिपोर्ट में यह भी कि आतंकवाद से जुड़े मामलों में 1,116 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले वर्षों की तुलना में हालात कैसे हैं?

साल 2023 में खैबर पख्तूनख्वा में कुल 732 हमले हुए थे। जबकि, 2022 में 651 हमले दर्ज किए गए थे। यह आंकड़े बताते हैं कि प्रांत में हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और 2023 में यह 2009 और 2010 के बाद सबसे ज्यादा थी। खैबर पख्तूनख्वा की कानून-व्यवस्था 2021 के मध्य से खराब होने लगी थी और 2023 के बाद से हमलों में और तेजी आ गई है।

पुलिस मुख्यालय पर भी हमला हुआ था

जनवरी 2023 में पेशावर के पुलिस मुख्यालय की मस्जिद में आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 86 से ज्यादा पुलिसकर्मी मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे। यह हमला पुलिस बल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना गया। हाल के वर्षों में आतंकवादियों ने सिर्फ पुलिस और सुरक्षा बलों को ही नहीं, बल्कि धार्मिक विद्वानों, राजनीतिज्ञों और अन्य प्रभावशाली लोगों को भी निशाना बनाया है।

Loading...

COMMENTS (0)

RELATED POST

मैक्सिकन नौसेना का पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया

1

2

मैक्सिकन नौसेना का पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया

मेयर, मैक्सिकन नौसेना, जहाज, ब्रिज

May 18, 20254 hours ago

तुर्किये के राष्ट्रपति की 'हैंडशेक पावर प्ले' पर बवाल

1

3

तुर्किये के राष्ट्रपति की 'हैंडशेक पावर प्ले' पर बवाल

एर्दोगन, 'हैंडशेक पावर प्ले', फ्रांस

May 18, 20254 hours ago

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 300 आतंकी हमले

1

0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 300 आतंकी हमले

खैबर पख्तूनख्वा, आतंकवाद, प्रशासन, सुरक्षाबलों

May 18, 20254 hours ago

रूस पर स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त बल

1

0

रूस पर स्थायी शांति कायम करने के लिए पर्याप्त बल

तुर्किये में यूक्रेन के साथ शांति वार्ता असफल रहने के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि हमें यह परमाणु हथियारों का प्रयोग करने की गलती करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है।

May 18, 20254 hours ago

इस्राइली का हमला : हमास कमांडर और उसके भाई की मौत

1

0

इस्राइली का हमला : हमास कमांडर और उसके भाई की मौत

इस्राइली सेना की तरफ से पिछले हफ्ते किए गए हवाई हमलों में हमास का स्वयंभू कमांडर मोहम्मद सिनवर मारा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसका शव खान यूनिस की एक सुरंग से बरामद हुआ

May 18, 20255 hours ago