शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क-2025 की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर रैंकिंग जारी की। इस साल भी ओवरआॅल कैटेगिरी में आईआईटी मद्रास दबदबा रहा। दरअसल, आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में बाजी मारी है।

आईआईटी मद्रास ने पहला स्थान हासिल किया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क-2025 की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर रैंकिंग जारी की। इस साल भी ओवरआल कैटेगिरी में आईआईटी मद्रास दबदबा रहा। दरअसल, आईआईटी मद्रास ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में बाजी मारी है। आईआईटी मद्रास को लगातार 10वें साल इंजीनियरिंग श्रेणी में और लगातार 7वें साल ओवरआॅल कैटेगरी में पहला स्थान मिला है। इसका बाद दूसरे नंबर पर इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु है।
जारी सूची में तीसरा स्थान आईआईटी बॉम्बे, चौथा स्थान आईआईटी दिल्ली, पांचवां स्थान आईआईटी कानपुर और उसके बाद आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रूड़की का नाम है। आठवें नंबर पर एम्स दिल्ली ने स्थान हासिल किया है। दसवें नंबर पर वाराणसी की बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी है।
रैंकिंग के अनुसार, इस साल देश का नंबर वन संस्थान आईआईटी मद्रास है। शुरू के सात स्थानों आईआईटी संस्थानों ने कब्जा किया है। इसके बाद आठवें स्थान पर आल इंडिया मेडिकल साइंस दिल्ली। दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू ने नौंवा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से 10वीं स्थान हासिल किया है।
वहीं, बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बाजी मारी है। इस लिस्ट में पहला नाम डीयू के हिंदू कॉलेज का है। वहीं, दूसरे स्थान पर मिरांडा हाउस है। तीसरी पोजीशन पर हंस राज कॉलेज ने कब्जा किया है। किरोड़ीमल कॉलेज को बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में चौथा स्थान मिल है। डीयू का सेंट स्टीफन कॉलेज पांचवें स्थान पर है। कोलकाता का रामा कृष्णा मिशन विवेकानंदा कॉलेज 6वें स्थान पर है।
अगर मेडिकल फील्ड की बात करें तो आल इंडिया मेडिकल साइंस पहले स्थान पर है। बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ क पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च संस्थान है। तीसरे स्थान पर तमिलनाडु के वोल्लोर का क्रिशचन मेडिकल कॉलेज है। चौथे स्थान पर पांडिचेरी का जवाहरलाल इंस्टीट्यूट आफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च संस्थान है। पांचवे स्थान पर लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस है।
इस बार की रैंकिंग में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, दंत चिकित्सा, फार्मेसी, कानून और रिसर्च सहित कई श्रेणियों को शामिल किया गया है। साथ ही विवि और समग्र (ओवरआल) श्रेणियों में भी संस्थानों की रैंकिंग तय की गई है। इस लिस्ट से छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि कौन-सा कॉलेज पढ़ाई, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिहाज से बेहतर है। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र एनआईआरएफ रैंकिंग का इंतजार करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।