माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।

देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे
नौ दिनों तक मंदिरों में माता के जयकारे गूंजेंगे

मुंबई। स्टार समाचार वेब
माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही, बल्कि हिंदी सिनेमा ने भी मां की महिमा को अपने गीतों के जरिए खूबसूरती से बयां किया है। चलो बुलावा आया है से लेकर तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये तक, ऐसे कई भजन हैं जो आज भी सुनते ही भक्तों को माता के दरबार की याद दिला देते हैं।
फिल्म आरजू: जय माता दी...
फिल्म आरजू का यह गाना सोनू निगम ने गाया था। अक्षय कुमार पर फिल्माया गया यह गीत माता के दर्शन और जयकारों के उत्साह को सामने लाता है। इसकी ऊर्जा भक्तों को यात्रा और भक्ति के रंग में रंग देती है।
फिल्म कोहराम: जय माता दी बोल..
1999 में फिल्म कोहराम के इस गाने को गायक सुखविंदर सिंह ने गाया था। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया यह भजन बहुत ही जोशीला है। सुखविंदर सिंह की बुलंद आवाज और ढोल की थाप भक्तों को झूमने पर मजबूर कर देती है।
फिल्म आशा: तूने मुझे बुलाया शेरांवालिये..
यह गाना साल 1980 में आई फिल्म आशा का है, जिसे मोहम्मद रफी और नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज दी थी। यह भेंट माता के दरबार में पहुंचने की तड़प और भक्त की अटूट आस्था को आवाज देती है। नवरात्रि के जगरातों में इसकी गूंज आज भी खास लगती है।
फिल्म सुहाग: ओ शेरोंवाली..
यह गाना साल 1979 में आई फिल्म सुहाग का है। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया यह भजन आज भी पंडालों की शान है। मोहम्मद रफी और आशा भोसले की दमदार आवाज इस भजन में एक अलग ही ऊर्जा भर देती है।
फिल्म खिलाड़ी: मां शेरांवालिये तेरा शेर आ गया
लगभग 30 साल पहले आया यह गाना खिलाड़ी फिल्म का है, जिसे सोनू निगम ने गाया था। अक्षय कुमार की इस फिल्म का यह भजन सोनू निगम के शुरुआती करियर के सबसे बेहतरीन और ऊर्जावान भक्ति गीतों में से एक है। गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था और इसके बोल देव कोहली ने लिखे थे।
फिल्म अवतार: चलो बुलावा आया है..
यह गाना साल 1983 में आई फिल्म अवतार का है। इसे नरेंद्र चंचल, आशा भोसले और महेंद्र कपूर ने गाया था। फिल्म में कहानी की शुरूआत इसी भजन से होती है। माता का बुलावा मानो हर उस भक्त के लिए उम्मीद का संदेश है, जो दुखों से घिरा हुआ है।

माता के शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में मां दुर्गा की भक्ति के रंग बिखरने लगे हैं। अब अगले नौ दिनों तक मंदिरों से लेकर पंडालों तक में माता के जयकारे गूंजेंगे। मां की भक्ति सिर्फ मंदिर और पंडालों तक में ही सिमित नहीं रही।
बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों के बाद गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने स्ट्रीमिंग से ब्रेक ले लिया है। जानिए पूरी खबर और वायरल वीडियो का सच।
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ और मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर को उनके गोवा स्थित घर में अचेत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए भुगतान के लिए कल तक का समय दिया है।
किशोर कुमार की पुण्यतिथि के मौके पर उनके जन्मस्थान खंडवा एक बार फिर किशोर दा के गीतों से गूंजेगी। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इस दौरान राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान और संगीत संध्या का आयोजन होगा।
लंबे इंतजार के बाद दृश्यम-3 आखिर रिलीज हो गई है। अजय देवगन के फैन्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती रिएक्शन में इसे सुपरहिट बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अच्छा माहौल है। दर्शकों ने अजय देवगन की विजय सलगांवकर के रोल में वापसी, सस्पेंस वाले ट्विस्ट और इमोशनल परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह