देश में लाल आतंक के खात्मे के लिए प्रभावित राज्य सरकारें दिन-रात अभियान चला रही हैं। सेना और पुलिस के जवान जंगलों का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। दबाव के चलते 2025 में सबसे ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने ही नक्सली बचे हैं।

गुम्मा जंगल में देर रात पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई।
भुवनेश्वर। स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में अधिकांश छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। दरअसल, ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबल की टीम को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने अपनी कार्रवाई में शीर्ष नक्सली नेता और केंद्रीय कमेटी सदस्य गणेश उइके को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। वह ओडिशा में नक्सली संगठन का प्रमुख था और लंबे समय से वांछित था। उस पर सरकार ने 1.1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

तीन की हुई पहचान
पुलिस ने बताया कि तीन पुरुष नक्सलियों की पहचान गणेश उइके, बारी उर्फ राकेश और दलम सदस्य अमृत के रूप में हुई है। इसमें दो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। इन दोनों पर कुल 23.65 लाख रुपए का इनाम था। गणेश पर एक करोड़ एक लाख का इनाम घोषित था। सुबह मुठभेड़ स्थल के पास से एक और महिला कैडर का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पांचों के शव बरामद
ओडिशा पुलिस के एसओजी की एक छोटी मोबाइल टीम ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी उनका सामना नक्सलियों से हो गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें नक्सली मारे गए। दो पुरुष कैडरों के शव तुरंत बरामद कर लिए गए, जबकि एक पुरुष और दो महिला नक्सली का शव बाद में कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने रिवॉल्वर, .303 राइफल और एक वॉकी-टॉकी सेट जब्त किया है।
सभी जवान सुरक्षित
पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की तरफ कोई हताहत नहीं हुआ है और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। यह मुठभेड़ पड़ोसी मलकानगिरी जिले में 22 नक्सलियों के ओडिशा के डीजीपी के सामने सरेंडर करने के एक दिन बाद हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने कृषि भूमि से अवैध रेत खनन को रोकने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यापक नियामक ढांचा तैयार करने का निर्देश दिया है। अब AI और सैटेलाइट से होगी निगरानी।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम बापू के स्वास्थ्य मामले में AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और अदालत का ताजा आदेश।
दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का लोक कल्याण मार्ग पर प्रदर्शन। पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और आरएमएल अस्पताल में घायल छात्रों से मुलाकात की पूरी कवरेज।
सुप्रीम कोर्ट ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को सरेंडर करने की सलाह दी है। कोर्ट ने सोनम के वकीलों को दो विकल्प दिए हैं। जानें पूरी खबर विस्तार से।
ल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन और पेपर लीक मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।
मंगलवार को संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संसदीय दल की मंगल मिलन बैठक शुरू हो गई है। यह विशेष बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने और राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करने के लिए आयोजित की गई है।
सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर भूस्खलन होने से उसका प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से आठ मजदूरों की मौत हो गई। बाकी 19 मजदूर अब भी फंसे हैं। वहीं कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को निर्देश दिया कि APAAR ID के लिए सहमति फॉर्म में अभिभावकों को मना करने या बाहर निकलने का विकल्प स्पष्ट रूप से दिया जाए, साथ ही डेटा सुरक्षा पर भी टिप्पणी की।
अयोध्या राम मंदिर दान में अनियमितताओं के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। एसआईटी पुनर्गठन और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश। जानें आज की सुनवाई की मुख्य बातें
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी संसद तक पहुंच गए, सुरक्षा बढ़ाई गई और आंसू गैस के गोले दागे गए।