×

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस में शामिल हुआ नेपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2023 को कर्नाटक के मैसूर में सात बड़ी बिल्लियों, बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के वैश्विक संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (कइउअ) की शुरूआत की थी।

By: Sandeep malviya

Aug 24, 20257:04 PM

view23

view0

अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस में शामिल हुआ नेपाल

काठमांडू। नेपाल आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) में शामिल हो गया है। अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस, भारत के नेतृत्व में चल रही एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य बिग कैट की सात प्रजातियों का संरक्षण है। आईबीसीए, बिग कैट संरक्षण में रुचि रखने वाले 90 से अधिक देशों का एक बहु-देशीय, बहु-एजेंसी गठबंधन है।

आईबीसीए ने जारी किया बयान

आईबीसीए ने शनिवार को घोषणा की, 'नेपाल फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर करके औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस में शामिल हो गया है। अपने भूभाग में हिम तेंदुआ, बाघ और सामान्य तेंदुआ होने के कारण, नेपाल का आईबीसीए में शामिल होना बिग कैट संरक्षण के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करेगा।' आईबीसीए ने 'साझा पारिस्थितिक सुरक्षा की दिशा में इस महत्वपूर्ण कदम के लिए नेपाल सरकार को बधाई दी है।'

भारत ने की थी बिग कैट अलायंस की शुरूआत

नेपाल में साल 2009 में बाघों की संख्या 121 थी, जो अब साल 2022 तक तीन गुना बढ़कर 355 हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2023 को कर्नाटक के मैसूर में सात बड़ी बिल्लियों, बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के वैश्विक संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (कइउअ) की शुरूआत की थी। भारत के पास बाघों के संरक्षण में एक लंबा अनुभव है और शेर, हिम तेंदुआ और तेंदुए जैसी अन्य बड़ी बिल्लियों के लिए अनुकरणीय संरक्षण मॉडल हैं। अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस के प्लेटफार्म की मदद से बिग कैट रेंज के देश अपने अनुभव साझा कर सकते हैं और बाघों, चीतों आदि के संरक्षण के लिए संसाधन जुटा सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

Russia News: मॉस्को में जनरल व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर फायरिंग, पुतिन के टॉप कमांडर की हालत गंभीर

रूस की राजधानी मॉस्को में मिलिट्री इंटेलिजेंस के शीर्ष अधिकारी व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

Loading...

Feb 06, 20264:24 PM

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका,  69 की मौत, 169 जख्मी

इस्लामाबाद सुसाइड ब्लास्ट: शिया मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, 69 की मौत, 169 जख्मी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान इमामबाड़ा खदीजत-उल-कुबरा में आत्मघाती हमला। 15 लोगों की मौत और 80 घायल। शहर में इमरजेंसी लागू। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Feb 06, 20264:11 PM

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह में विस्फोट: क्या यह तेल आपूर्ति रोकने की साजिश है?

ईरान के रणनीतिक बंदर अब्बास बंदरगाह पर हुए रहस्यमयी विस्फोट ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। जानें हॉर्मुज की खाड़ी में हुए इस धमाके और ईरान-अमेरिका तनाव पर इसका असर।

Loading...

Jan 31, 20268:14 PM

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन में फर्जी वीजा स्पॉन्सरशिप बेचना अब होगा अपराध, ब्रिटिश सरकार ने नए कानून का किया ऐलान

ब्रिटेन सरकार ने फर्जी स्किल्ड वर्कर वीजा स्पॉन्सरशिप के विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नया कानून बनाया है। स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा हुआ कि एजेंट फर्जी जॉब सर्टिफिकेट के जरिए प्रवासियों को धोखा दे रहे हैं।

Loading...

Jan 30, 20264:06 PM

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीन में सैन्य तख्तापलट जैसी हलचल: शी जिनपिंग ने टॉप जनरल झांग यौशिया को किया बर्खास्त, PLA में बड़ी कार्रवाई

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएलए के सबसे वरिष्ठ जनरल झांग यौशिया और लियू झेनली के खिलाफ जांच शुरू की है। जानें चीन की सेना में चल रहे इस बड़े 'पर्ज' और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के पीछे की पूरी कहानी।

Loading...

Jan 24, 20264:15 PM