नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। राष्ट्रपति पौडेल के निजी घर पर कब्जा कर आगजनी की गई। मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। प्रधानमंत्री ओली दुबई भागने की फिराक में जुट गए हैं। ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

नेपाल की संसद से धुआं उठ रहा है, संसद पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है।

नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के बीच हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भी इस्तीफा देना पड़ा है। राष्ट्रपति पौडेल के निजी आवास पर कब्जा कर आगजनी की गई है। मंत्रियों के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। कई मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। नेपाल की संसद से धुआं उठ रहा है। संसद पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया है। प्रधानमंत्री ओली दुबई भागने की फिराक में जुट गए हैं। ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। दरअसल, नेपाल में छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम केपी शर्मा ओली दुबई भाग सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नेपाल के पीएम ओली इलाज करवाने के लिए दुबई जा सकते हैं। नेपाली प्रधानमंत्री के दुबई जाने की संभावना को लेकर रिपोर्ट उस वक्त आई है, जब नेपाल में दर्जनों जगहों पर दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है और हिंसा हो रही है। दूसरी तरफ नेपाल सरकार के गृहमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और कृषि मंत्री समेत 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।
दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के राष्ट्रपति के निजी आवास को फूंक दिया है। जबकि सरकार ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मचारियों को वीआईपी यातायात के प्रबंधन के लिए हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। लोगों के आक्रोश से बचने के लिए कई नेता देश छोड़कर फरार हो सकते हैं। यह संभावना है कि नेता, काठमांडू को असुरक्षित मानते हुए, यात्रा करने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे वीआईपी यातायात बढ़ सकता है। इसलिए, कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
पीएम ओली को नेपाल से ले जाने के लिए एक निजी एयरलाइन, हिमालय एयरलाइंस, को स्टैंडबाय पर रखा गया है। बढ़ते राजनीतिक उथल-पुथल और कई मंत्रियों के इस्तीफों के बीच, ओली ने नेपाल से जाने से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। दूसरी तरफ पूर्व उप-प्रधानमंत्री के आवास पर भी पथराव किया गया है। प्रदर्शनकारी केपी ओली की पार्टी के नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ के जनकपुर स्थित आवास पर पथराव कर रहे हैं।
नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष के आवास को भी प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया है। नेपाल में केपी शर्मा ओली की सरकार नेपाल कांग्रेस के समर्थन से चल रही है। नेपाल में लोकतंत्र लागू होने के बाद से अभी तक किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है। नेपाल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो पाई है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों का पीछा किया और उन पर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। ये विरोध प्रदर्शन कथित भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ जारी हैं।
नेपाल के परसा बीरगंज में जिलाधिकारी ने बीते दिन से लागू कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर आज शाम 6 बजे तक कर दी है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम हालात काबू में रखने के लिए उठाया गया है। हालांकि कर्फ्यू के बावजूद दूसरे दिन भी आंदोलन उग्र बना हुआ है। विरोध प्रदर्शनों का दायरा नेपाल के कई नए इलाकों तक फैल गया है जिससे तनाव और बढ़ गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत की पहली प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज इतिहास रच दिया। कंपनी ने भारत का पहला प्राइवेट आर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12.05 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।