×

हिमस्खलन के कारण दो गाइड सहित नौ पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में दो स्थानीय गाइड सहित नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। वहीं, पांच घायलों को काठमांडू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों को हेलिकॉप्टर से राजधानी तक पहुंचाया गया। 

By: Sandeep malviya

Nov 04, 20256:09 PM

view1

view0

हिमस्खलन के कारण दो गाइड सहित नौ पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू।  नेपाल में दो अलग-अलग हिमस्खलनों में नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। इनमें दो गाइड भी शामिल हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  पुलिस उप-महानिरीक्षक ज्ञान कुमार महतो ने बताया, गौरीशंकर ग्रामीण नगरपालिका के पास माउंट यालुंग री (6,920 मीटर) पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे हिमस्खलन में सात पर्वतारोही उस समय दब गए, जबकि वे इस चोटी को चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सातों पर्वतारोहियों के शव निकालने के लिए एक संयुक्त बचाव मिशन शुरू किया गया है। मृतकों में दो नेपाली नागरिक, दो इतालवी पर्वतारोही पाओलो कोको और मार्को डी माकेर्लो, एक कनाडाई, एक फ्रांसीसी और एक जर्मन नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोग (तीन नेपाली और दो फ्रांसीसी) घायल हुए और उन्हें हेलिकॉप्टर से काठमांडू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हिमस्खलन स्थल से चार और पर्वतारोही भी बचा लिए गए, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं।

तंबू के अंदर मृत पाए गए दो इतालवी पर्वतारोही

एक अलग घटना में दो इतालवी पर्वतारोही स्टीफानो फरोर्नाटो और एलेस्सांद्रो कपुटो माउंट पंबारी (6,887 मीटर) के शिविर-क में अपने तंबू के अंदर मृत पाए गए। दोनों 28 अक्तूबर से भारी बर्फबारी के बाद लापता थे। पुलिस ने बताया कि उनके शव मंगलवार को 5,242 मीटर की ऊंचाई से बरामद किए गए। उनके साथ फंसे एक अन्य इतालवी पर्वतारोही वेल्टर पारालियन को रविवार को बचा लिया गया।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने जारी किया शोक संदेश

इस बीच, नेपाल पर्यटन बोर्ड ने नेपाल की हिमालय में पर्वतारोहियों के निधन पर शोक संदेश जारी किया। पर्यटन बोर्ड ने अपने संदेश में कहा, हिमस्खलन की इस दुखद घटना पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। यालुंग री पर्वत पर सातों पीड़ितों के परिवार और मित्रों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एपस्टीन फाइल्स का नया धमाका: 70 नई तस्वीरें और रसूखदारों के कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल

एपस्टीन फाइल्स का नया धमाका: 70 नई तस्वीरें और रसूखदारों के कनेक्शन ने बढ़ाई हलचल

जेफ्री एपस्टीन मामले में 70 नई तस्वीरें और 'लोलिता' के अंशों का खुलासा। जानें क्या हैं एपस्टीन फाइल्स और कैसे ये दुनिया के ताकतवर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

Loading...

Dec 19, 20259:56 PM

बांग्लादेश में हाहाकार: पूर्व मंत्री का घर जलाया; यूनुस सरकार पर भारत को उकसाने का आरोप

बांग्लादेश में हाहाकार: पूर्व मंत्री का घर जलाया; यूनुस सरकार पर भारत को उकसाने का आरोप

बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा। पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी ने मोहम्मद यूनुस सरकार पर चुनाव टालने और भारत के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप

Loading...

Dec 19, 20256:24 PM

अमेरिका... लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश... छह लोग थे सवार, सभी की मौत

अमेरिका... लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश... छह लोग थे सवार, सभी की मौत

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में बड़ा विमान हादसा हो गया है। यहां एक क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। यह हवाई अड्डा नासकार टीमों और फॉर्च्यून 500 कंपनियों की ओर से इस्तेमाल किया जाता है।

Loading...

Dec 19, 202510:34 AM

अमेरिका...गोलीबारी के दो दिन बाद शूटर ने खुद को मारी गोली...मौत

अमेरिका...गोलीबारी के दो दिन बाद शूटर ने खुद को मारी गोली...मौत

बीते शनिवार को अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में फाइनल एग्जाम के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति कैंपस में आया और सभी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से हमलावर फरार था। उसको पकड़ने की लगातार कोशिश जारी थी।

Loading...

Dec 19, 202510:09 AM

BRICS Presidency 2026: ट्रंप की धमकियों के बीच भारत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

BRICS Presidency 2026: ट्रंप की धमकियों के बीच भारत के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी

भारत 1 जनवरी से BRICS की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। जानें कैसे ट्रंप प्रशासन की टैरिफ नीतियों और वैश्विक व्यापारिक दबाव के बीच भारत इस समूह को नई दिशा देगा

Loading...

Dec 18, 20256:06 PM