अगर आप हवाई यात्रा करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास और खुश करने वाली है। दरअसल, डीजीसीए कुछ नियमों में बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। इसका प्रस्ताव भी रखा है। इन बड़े बदलावों के तहत अब हवाई यात्री को जल्द ही अपनी बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल कराने की या फिर इसे बदलवाने की सुविधा मिलेगी।

डीजीसीए कुछ नियमों में बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अगर आप हवाई यात्रा करते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास और खुश करने वाली है। दरअसल, डीजीसीए कुछ नियमों में बदलाव करने की तैयारी में जुट गया है। इसका प्रस्ताव भी रखा है। इन बड़े बदलावों के तहत अब हवाई यात्री को जल्द ही अपनी बुकिंग के 48 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल कराने की या फिर इसे बदलवाने की सुविधा मिलेगी। वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के, इसके अलावा रिफंड को लेकर भी प्रस्ताव में बड़ी बात कही गई है। डीजीसीए ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें एयर टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में बदलाव शामिल है। प्रस्ताव के तहत अब हवाई यात्रियों को जल्द ही बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने मौजूदा टिकट कैंसिल या ट्रैवल डेट बदलवाने की इजाजत मिलेगी।
डीजीसीए ने हवाई यात्रियों के लिए लंबे समय से चली आ रही परेशानी, रिफंड और कैंसिलेशन नियमों को आसान बनाने के उद्देश्य से ये ड्राफ्ट रेग्युलेशन जारी किया है। नए प्रस्ताव में यात्रियों को बुकिंग के बाद 48 घंटे का लुक-इन पीरियड दिया जाएगा, जिसके दौरान वे बिना किसी भारी शुल्क के अपना टिकट रद्द या संशोधित कर सकते हैं। अभी टिकट कैंसिलेशन के लिए अलग-अलग एयरलाइंस अपने हिसाब से चार्ज वसूलती हैं।
डीजीसीए ने जहां फ्री टिकट कैंसिलेशन और रिफंड का जो प्रस्ताव रखा है, वो सभी एयरलाइनों के लिए होगा, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। जैसे घरेलू उड़ानों के लिए, प्रस्थान बुकिंग के समय से कम से कम 5 दिन पहले होना चाहिए, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह समय सीमा 15 दिन की है। इसके बाद तय कैंसिलेशन चार्ज लागू होगा। इससे जल्दी की यात्रा पर ये नियम लागू नहीं होगा।
डीजीसीए ने कैंसिलेशन के साथ टिकट रिफंड के नियमों में बदलाव का जो प्रस्ताव रखा है। उसके तहत अगर टिकट किसी ट्रैवल एजेंट/पोर्टल से खरीदा गया है, तो भी रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की ही होगी। रेग्युलेटर ने कहा है कि इस तरह के एजेंट एयरलाइंस के अपॉइंटेड रिप्रेजेंटेटिव होते हैं। एयरलाइंस यह पक्का करेंगी कि रिफंड प्रोसेस 21 वर्किंग दिनों के अंदर पूरा हो जाए।
यह बदलाव एयर टिकट के रिफंड से जुड़े सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट में किए जा रहे हैं। 30 नवंबर तक प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं। हवाई यात्री और उपभोक्ता अधिकार समूहों द्वारा लंबे समय से आखिरी समय में किए जाने वाले बदलावों पर हाई चार्ज की आलोचना करते रहे हैं। वे इन शुल्क को हिडेन पेनाल्टी कहते रहे हैं। अब इन समस्याओं के मद्देनजर डीजीसीए का यह कदम एक छोटा लेकिन सार्थक समाधान नजर आ रहा है। हालांकि, यह सुधार अभी भी ड्राफ्ट स्टेज में है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।