हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश के 68 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है।

हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी ।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश के 68 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है। प्रदेश के 31 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि पचमढ़ी सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1.7 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि गुमला में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां पारा 2.8 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कोहरे के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं। कई एयरलाइन्स ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। बिहार में 30 दिसंबर तक कक्षा 8 तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

हवाओं ने मध्य प्रदेश में बढ़ाई कंपकंपी
मध्यप्रदेश में ठंड ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। प्रदेश के 31 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के चलते कई जिलों में दिन का तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ है। सर्द हवा और घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी प्रभावित किया है। राजधानी, झेलम, मालवा सहित प्रमुख ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
कोहरे ने बेपटरी हो गई रेल सेवाएं
आज शनिवार को सुबह भोपाल, मंडला, रीवा, पचमढ़ी, दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, नौगांव, अशोकनगर, झाबुआ, खंडवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शाजापुर और सीहोर समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दिल्ली से भोपाल और इंदौर-उज्जैन की ओर आने वाली कई ट्रेनें काफी देरी से पहुंचीं। उक्त जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।
चंडीगढ़ में एक फ्लाइट कैंसिल, कई लेट
कोहरे का असर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आने और जाने वाली फ्लाइट में पड़ा है। 5:55 पर पुणे से आने वाली फ्लाइट लेट हुई। 7:15 पर जयपुर से आने वाली फ्लाइट को जयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। 7:30 पर बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को जयपुर की तरफ डायवर्ट किया गया है। 7:45 पर अबू धाबी से आने वाली फ्लाइट देरी हुई है। चंडीगढ़ से सुबह 5:45 पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हुई है, जबकि 5:55 पर लखनऊ जाने वाली 7:25 पर रवाना हुई है। 9:00 बजे तक जाने वाली सभी फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है।
राजस्थान: कड़ाके की सर्दी, गिरा पारा
राजस्थान में तेज सर्दी का दौर जारी है। करौली, पाली, फतेहपुर समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में सर्द हवा चली।
बिहार: पटना सबसे ठंडा, कोल्ड डे का अलर्ट
बिहार में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे का आरेंज अलर्ट जारी किया है। भोजपुर, बेतिया, बगहा, गोपालगंज समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी जीरो पर पहुंच गई है।
उत्तराखंड: 30-31 को बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड के छह जिलों में ठंड का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के निचले इलाकों में आज भीषण कोहरा छाया रहा। बाकी जगह बादल छाए हैं। 30-31 दिसंबर और एक जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।