मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तरप्रदेश के 68 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। यूपी के 68 जिलों शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच सकती है। वहीं, मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर तेज हो गया है।
देश की राजधानी में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए मूल्य के पुराने नोट जब्त किए। यह छापामार कार्रवाई अवैध नकदी की आवाजाही से जुड़ी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
















