×

मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब जेएनयू में भी होंगे कुलगुरु

मध्य प्रदेश में भी विवि में कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु शब्द को अपनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। अब राज्य में कुलपति को कुलगुरु ही कहा जाता है।

By: Star News

Jun 03, 202512:48 PM

view2

view0

मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब जेएनयू में भी होंगे कुलगुरु

-बनी सहमति: विश्वविद्यालय लौटेगी भारतीय परंपरा 

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब जेएनयू में भी कुलगुरु की भारतीय परंपरा लौटेगी। दरअसल, जवाहरलाल नेहरू विवि ने  फैसला लिया है कि अब विवि में कुलपति नहीं, बल्कि कुलगुरु कहा जाएगा। यह बदलाव सिर्फ शब्दों का नहीं है, बल्कि सोच और परंपरा से भी जुड़ा हुआ है। यूनिवर्सिटी की मौजूदा कुलपति प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने खुद इस प्रस्ताव को विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में रखा, जिसे सहमति भी मिल गई है। हालांंकि यह पहला मौका नहीं है, जब किसी विवि ने कुलपति को कुलगुरु कहने की बात की हो। इससे पहले मध्य प्रदेश में भी विवि में कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु शब्द को अपनाने का प्रस्ताव पास हो चुका है। अब राज्य में कुलपति को कुलगुरु ही कहा जाता है।

फैसला 2025 से ही लागू होगा 
जेएनयू के फैसले को 2025 से ही लागू किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि अब से यूनिवर्सिटी के सभी आफिशियल डॉक्यूमेंट्स, जैसे डिग्री सर्टिफिकेट, नियुक्ति पत्र या अन्य सरकारी कागजों में कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु लिखा जाएगा। प्रो. शांतिश्री जब किसी डॉक्यूमेंट पर साइन करेंगी, तो उनके नाम के साथ कुलगुरु लिखा नजर आएगा।

इसलिए किया गया बदलाव 
फैसले के पीछे दो बड़े कारण हैं। पहला-जेंडर न्यूट्रलिटी (लैंगिक समानता) और दूसरा-भारतीय शैक्षिक परंपरा से जुड़ाव। कुलपति शब्द का मतलब होता है-कुल का पति यानी परिवार का पुरुष प्रमुख। यह शब्द पुरुष प्रधान सोच को दशार्ता है। वहीं कुलगुरु शब्द में ऐसा कोई लिंग निर्धारण नहीं है। यह एक ऐसा शब्द है जो किसी भी महिला या पुरुष के लिए समान रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारतीय परंपरा से जुड़ाव
कुलगुरु शब्द की जड़ें भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा में हैं। पुराने समय में शिक्षा का केंद्र गुरुकुल होता था। वहां शिक्षा देने वाले को कुलगुरु कहा जाता था। वह सिर्फ शिक्षक ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक भी होते थे। इस परंपरा में गुरु को सिर्फ ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि नैतिक और मानसिक रूप से मजबूत करने वाला माना जाता था।

इनका कहना है
भारतीय मॉडल में शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं होती, यह सोच, व्यवहार और संस्कृति को भी गढ़ती है। इसलिए कुलगुरु शब्द इस परंपरा के अधिक नजदीक है। यह बदलाव समावेशी सोच को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, जिससे किसी को भी सिर्फ लिंग के आधार पर अलग महसूस न हो। हमें ऐसी भाषा का उपयोग करना चाहिए जो सबके लिए सम्मानजनक हो।
प्रो. शांतिश्री धुलीपुडी पंडित,कुलपति, जेएनयू

COMMENTS (0)

RELATED POST

हिमाचल में भूस्खलन... मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

1

0

मौसम विभाग ने आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में रेड जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में आॅरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में साढ़े चार इंच तक पानी गिर सकता है।

Loading...

Jul 24, 2025just now

मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल: सिया विवाद के चलते दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर गिरी गाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिया चेयरमैन विवाद के बाद मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ. नवनीत कोठारी और एप्को कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी को हटाया गया। जानें पूरी खबर और प्रशासनिक सर्जरी का कारण।

Loading...

Jul 23, 20259 hours ago

रेलवे के इमरजेंसी कोटा नियमों में बदलाव: आवेदन अब एक दिन पहले 

भारतीय रेलवे ने आपातकालीन कोटा बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब यात्रियों यात्रा की तिथि के एक दिन पहले आवेदन करना होगा। यह बदलाव आरक्षण चार्ट तैयार करने के समय में किए गए बदलाव के हिसाब से परिवर्तनों के अनुरूप है।

Loading...

Jul 23, 202510 hours ago

भोपाल में डेंगू-चिकनगुनिया का कहर: मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

राजधानी भोपाल में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और आम जनता दोनों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Loading...

Jul 23, 202511 hours ago

पति की मौत के 2 दिन बाद महिला ने बेटी संग कुएं में लगाई छलांग: हत्या का आरोप!

दमोह जिले में पति की आत्महत्या के कुछ दिनों बाद एक महिला ने अपनी दो साल की बच्ची के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। हालांकि, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है और दहेज उत्पीड़न का दावा किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Loading...

Jul 23, 202512 hours ago