त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर सतना पुलिस ने कोलगवां थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। इसमें 6 स्थायी वारंटियों और एक जिला बदर आरोपी को पकड़ा गया। साथ ही निगरानीशुदा बदमाशों के ठिकानों की चेकिंग कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंंह के जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने- अपने क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की धरपकड़ के साथ ही असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात कोलगवां पुलिस के द्वारा गुंडा- बदमाशों को चेक किया गया। कार्रवाई के दौरान 6 स्थाई वांरटी और एक जिला बदर का आरोपी पकड़ा गया। इस संबध्ां में टीआई कोलगवां सुदीप सोनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार की रात थाना के चिन्हित निगरानीशुदा गुंडा- बदमाशों को चेक करने का अभियान शुरू किया गया। 21 बदमाशों के घर और उनके अन्य ठिकानों में जाकर चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान न्यायालय से स्थाई वांरट जारी होने के बाद फरार चल रहे आरोपी बोग्गा उर्फ अजय बसोर पिता मकसूद, राजेन्द बसोर पिता रमई, आकाश गायकवाड़ पिता पंडित गायकवाड़, नरेश बाल्मीक पिता राजा बाल्मीक, लल्लू उर्फ कैलाश साकेत पिता बाबूलाल साकेत और अंशू सिंह उर्फ निखिल पिता भानु प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिला बदर किए जाने के बाद शहर में पाए जाने पर आरोपी करण उर्फ ब्रजनंदन केवट पिता लल्लू प्रसाद केवट निवासी संग्राम कालोनी को पकड़ा गया।
निगरानीशुदा बदमाशों पर भी कार्रवाई
टीआई सुदीप सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान थाने के निगरानीशुदा 21 गुंडे- बदमाशों के घर और ठिकानों को चेक किया गया और उन्हें आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर निगरानीशुदा बदमाश बोड़ई साकेत उर्फ अजय उर्फ ब्रजवासी पिता विश्राम निवासी संग्राम कालोनी, दीपक वंशकार पिता महेश निवासी आईटीआई बसोर बस्ती, कृष्ण कुमार भुंजवा उर्फ किशन उर्फ कीटाणु पिता चन्द्र शेखर निवासी सिंधी कैम्प गहरा नाला, कमलेश राजपाल उर्फ अंग्रेज पिता नानक निवासी सिंधी कैम्प, मुकेश नामदेव पिता गोपीचंद निवासी शिव चौक सिंधी कैम्प एवं मिथुन वंशकार पिता चुलबुलिया निवासी सरस्वती स्कूल के पीछे को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध धारा 170, 126(2), 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश कर बाउंड ओवर कराया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।