×

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, कीमतों में आई कमी

22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 91,255 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 74,717 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

By: Prafull tiwari

Aug 18, 202511:05 PM

view4

view0

सस्ते में सोना-चांदी खरीदने का मौका, कीमतों में आई कमी

मुंबई । सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत एक लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गई। हालांकि, चांदी का दाम 800 रुपए प्रति किलो से अधिक कम हो गया।  इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 400 रुपए कम होकर 99,623 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 91,255 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 74,717 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 883 रुपए कम होकर 1,14,050 रुपए प्रति किलो हो गया है। आईबीजेए की ओर दिन में दो बार हाजिर बाजार की सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है।

एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। गोल्ड के 03 अक्टूबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.26 प्रतिशत कम होकर 99,575 रुपए पर था। वहीं, चांदी के 05 सितंबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत 0.04 प्रतिशत कम होकर 1,13,893 रुपए थी।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने की कीमत 0.09 प्रतिशत घटकर 3,379 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.22 प्रतिशत बढ़तक 38.05 डॉलर प्रति औंस पर है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि रूस-अमेरिका की बैठक के स्पष्ट परिणाम न निकलने के कारण सोने में सपाट कारोबार हुआ। अगर आगे बातचीत से समाधान की तरफ कोई भी कदम बढ़ता है तो सोने पर दबाव देखने को मिल सकता है। सोने की कीमतें 99,000 से 1,01,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकती हैं। 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,461 रुपए या 30.80 प्रतिशत बढ़कर 99,623 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 28,033 रुपए या 32.59 प्रतिशत बढ़कर 1,14,050 रुपए पर पहुंच गया है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार में बढ़त... सेंसेक्स चढ़ा ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

8

0

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

Loading...

Oct 10, 202511:13 AM

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम 

7

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,12,328 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 91,972 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,574 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Loading...

Oct 09, 20256:48 PM

फोर्ब्स... अंबानी सबसे अमीर... अडाणी दूसरे और तीसरे नंबर सावित्री  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, 12 फीसदी यानी कि 14.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनका टोटल नेटवर्थ फिलहाल 105 अरब डॉलर है।

Loading...

Oct 09, 202512:24 PM

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त बरकरार

6

घरेलू शेयर बाजारों में एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। इसकी प्रमुख वजह आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ना और विदेशी निवेशकों की तरफ से ताजा निवेश रहा है। दरअसल, शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।

Loading...

Oct 08, 202511:26 AM