पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

देहरादून। स्टार समाचार वेब
पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार अभूतपूर्व काम कर रही है। ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए साल में पूरे देश में दो लाख करोड़ भी खर्च नहीं होते थे, आज 12 लाख करोड़ से ऊपर होते हैं। उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं पर काम जारी है। कभी उत्तराखंड के गांव में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। अब सड़क गांव तक पहुंच रही है। वीरान गांव फिर जीवंत हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य की दशा के लिए अक्सर लोग हाथ की रेखाएं देखते हैं। मैं इस विज्ञान को तो नहीं जानता लेकिन ये भी एक शास्त्र है। इसी संदर्भ को राष्ट्र जीवन से जोड़कर देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं हमारी सड़कें होती हैं। हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस वे होते हैं। हमारा देश ऐसे ही विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा है।
पंच बद्री, पंच केदार को किया नमन
मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम। इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला। उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।
गढ़वाली और कुमाउंनी बोली में नमस्कार
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शु्न०आत गढ़वाली और कुमाउंनी में सबको नमस्कार कर किया। उन्होंने कहा- मैं सबसे क्षमा मांगता हूं कि मुझे यहां पहुंचने में देर हुई। मैं निकला तो समय पर था लेकिन 12 किमी का रोड शो, इतना उत्साह, इतना उमंग कि मेरे लिए तेज गति से आना मुश्किल हो गया। सबका आशीर्वाद लेते हुए मुझे एक घंटे से अधिक का समय लग गया। मैं आज उत्तराखंड से एक नई ऊर्जा, नई प्रेरणा लेकर जाऊंगा।
टूरिज्म् से सबको फायदा होता है
पीएम ने कहा, हम जानते हैं जब टूरिज्म् का विकास होता है तो हर कोई कुछ न कुछ कमाता है। सबको फायदा होता है। मुझे खुशी है उत्तराखंड विंटर टूरिज्म विेंटर स्पोर्ट्स के लिए डेस्टिरनेशन बनता जा रहा है। उत्तराखंड की प्रगति के लिए बारहमासी कनेक्टिविटी जरूरी है। 2023 के बाद बहुत बड़ी संख्या में सर्दियो में लोग यात्रा के लिए जाते थे। 2025 में करीब 40 हजार लोगों ने यहां यात्रा की। शीतकालीन चारधाम यात्रा में करीब 80 हजार लोग आए थे 2025 में यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है।
टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम
पीएम ने कहा- टूरिज्म के लिहाज से ये प्रोजेक्ट बहुत अहम है। साथियों आज डॉ. अंबेडकर की जयंती है। बीते दशक में हमारी सरकार ने जो नीतियां बनाईं, जो फैसले लिए वे संविधान की गरिमा को पुनस्थापित करने वाले थे। जिन जिलों में माओवाद नक्सलवाद खत्म हुआ है वहां भी संविधान का महत्व बढ़ा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह आज सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है।
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होंगे। इसमें स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापार फिर से शुरू करने का एलान भी शामिल है। होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू होने या सामान्य होने से भारत को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल केस से जुड़ी एक बड़ी वारदात सामने आई है। उक्त केस में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भारत सरकार ने भारतीय सेना के ड्रेस में ऐतिहासिक बदलाव किया है। औपनिवेशिक दौर की परंपराओं को खत्म करने के लिए सेना के ड्रेस से जुड़े नियम बदल दिए गए हैं। अब औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है।
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।
DRDO ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। अब भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के खतरों को हवा में ही नष्ट कर सकता है। जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का 31वां आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनके चार दशक के शानदार सैन्य सफर, पढ़ाई और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रह हैं। पीएम आज से 18 जून तक 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
असम में भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विमान दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश हो गया है।