×

पाकिस्तान में दिनदहाड़े पीटीआई नेता का अपहरण

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने दावा किया कि दो वाहनों ने जावेद की कार को रोका और उनके साथियों के सामने गाड़ी से बाहर घसीटा और जबरन अपनी कार में बिठाकर तेजी से भाग गए।

By: Sandeep malviya

Oct 07, 20256:46 PM

view17

view0

पाकिस्तान में दिनदहाड़े पीटीआई नेता का अपहरण

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक महिला नेता का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। जिस महिला नेता का अपहरण किया गया है, उनकी पहचान सनम जावेद के रूप में हुई है, जो पीटीआई की सोशल मीडिया टीम की सदस्य बताई जा रही हैं। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.40 बजे पेशावर के रेड जोन इलाके में एक व्यस्त सड़क पर पांच लोगों ने कथित तौर पर पीटीआई नेता सनम जावेद को रोका। इसके बाद आरोपी सनम जावेद को जबरन अपनी कार में बिठाकर ले गए। 
पेशावर की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

सनम जावेद के दोस्त की शिकायत के आधार पर मंगलवार को पेशावर के पूर्वी छावनी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पीटीआई ने इस घटना को कानून-व्यवस्था का गंभीर उल्लंघन बताया और कहा कि इस तरह की हरकत शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने मामले की तत्काल जांच और कथित अपहरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने दावा किया कि दो वाहनों ने जावेद की कार को रोका और उनके साथियों के सामने गाड़ी से बाहर घसीटा और जबरन अपनी कार में बिठाकर तेजी से भाग गए। जावेद की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए, अकरम ने कहा कि ऐसी घटनाएं पीटीआई नेताओं और कार्यकतार्ओं को परेशान करने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान का हिस्सा हैं।

खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार पर लगे आरोप

पीटीआई के नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कथित अपहरण के बारे में खैबर पख्तूनख्वा की पीटीआई सरकार पर ही सवाल उठाए। कई लोगों ने मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की मांग की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सनम जावेद को बचाया जाए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

COMMENTS (0)

RELATED POST

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-ईरान जंग Day 3: ईरान का ब्रिटिश एयरबेस पर हमला, कुवैत में अमेरिकी जेट क्रैश, अब तक 555 की मौत।

इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के तीसरे दिन ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश एयरबेस और मिडल-ईस्ट में 6 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। खामेनेई की मौत के बाद तेहरान और यरुशलम में भारी तबाही।

Loading...

Mar 02, 20264:38 PM

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

पाकिस्तान पर हमला, नूर खान बेस ध्वस्त... 32 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले चार दिनों से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया, अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए हैं।

Loading...

Mar 02, 202610:10 AM

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान के शहरों में हिंसा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बनाया निशाना, 10 की मौत

पाकिस्तान में अमेरिकी और पश्चिमी देशों के ठिकानों पर हो रहे हमले ने एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय राजनयिक संकट खड़ा कर दिया है। वाशिंगटन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।

Loading...

Mar 01, 20263:57 PM

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई

ईरानी सरकारी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की आज यानी रविवार को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मौत हो गई है। इस घटना के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक और सात दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Loading...

Mar 01, 20268:39 AM

अलर्ट: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बोला- आक्रमण

अलर्ट: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर बोला- आक्रमण

ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है।

Loading...

Feb 28, 20261:10 PM