ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है।

इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इजरायल ने ईरान के राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया है, इसके अलावा ईरानी खुफिया एजेंसी के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया है। ईरानी सरकार के कई अहम भवनों को निशाना बनाया गया है। इस वक्त ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई तेहरान में नहीं है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। दरअसल, इजरायल ने अमेरिका की मदद से ईरान पर बड़ा हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल तेहरान में धमाकों की आवाज सुनी गई। पहला हमला सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आॅफिस के पास हुआ। तेहरान में मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमले की आवाज सुनी गई। ईरान पर हमला करने के बाद इजरायल ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। कर्मचारियों को शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है।
ईरान में 30 जगहों पर हमला
इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा- इजरायल ने ईरान के खिलाफ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है। ईरान में राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। इसके साथ ही कई मंत्रालयों के भवन पर भी हमला हुआ है। इजरायल ने ईरान की खुफिया एजेंसी के दफ्तर पर निशाना साधा है। इजरायल ने ईरान में करीब 30 ठिकानों पर हमला किया है।
इजयरायल ने जारी किया अलर्ट
इजरायल सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस हमले की जानकारी दी। इजरायल ने पोस्ट में बताया- पिछले कुछ मिनटों में पूरे इजराइल में सायरन बजाए गए और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट जारी किया गया है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने अपने लोगों को जानकारी देते हुए कहा-यह लोगों को इजराइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है।
ईरान ने बंद किया एयरस्पेस
इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके साथ ही स्कूलों को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। इजरायल ने पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी है। इजरायली हमलों को देखते हुए ईरान ने भी एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के धमाकों से ईरान में दहशत का माहौल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंडोनेशिया के अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में भारी विस्फोट के बाद जकार्ता सहित 8 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं। 50 हजार फीट ऊंची राख के कारण 1,500 से अधिक उड़ानें रद्द और 1.70 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा हो गया है। प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मियामी पहुंचे बोइंग कार्गो प्लेन की लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ गया। प्लेन रनवे से फिसलकर सीधा पार्किंग क्षेत्र में जा घुसा और वहां खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूतों स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के मॉस्को दौरे के मद्देनजर यूक्रेन पर 72 घंटों के लिए हमले रोक दिए हैं। जानिए इस उच्च स्तरीय शांति वार्ता से जुड़ी पूरी खबर विस्तार से।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने पूरे देश में तबाही मचा दी है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से देश को करीब 400 अरब नेपाली रुपए का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
नेपाल आपदा के 10-11 दिन बाद राहत और बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बेट्रावती में मलबे में दबी 60 साल की महिला और अपर त्रिशूली-1 परियोजना क्षेत्र से एक चीनी नागरिक को सुरक्षित बचाया गया।
अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी तेल टैंकर पर हमला किया है। अमेरिका ने एक-के बाद एक यहां चार मिसाइलें गिराईं। इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप के पास एक ईरानी तेल टैंकर पर वर की चार मिसाइलें गिरीं और उसे खाली कराया जा रहा है।
दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया में एक सैन्य परिसर में हुए जोरदार विस्फोट ने भारी तबाही मचा दी। स्थानीय स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के मुताबिक, हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद हालात अत्यंत चिंताजनक बने हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1,259 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला 1 डॉलर का खास सिक्का जारी किया गया है, जो लॉन्च होने के महज 3 घंटे के भीतर ही बिक गया। 1926 के बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर सिक्के पर छपी है।
तिब्बत में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके, नेपाल सीमा पर ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ और तबाही की पूरी जानकारी। जानें मृतकों, लापता लोगों और ताजा अपडेट्स के बारे में विस्तार से।