संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।

भारत ने यूएन की डी-कंपनी भारत-आधारित रिपोर्ट की खारिज
दाऊद इब्राहिम भारत में वांछित, यूएन रिपोर्ट में तथ्यात्मक गलती
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है। यूएन में भारत ने दो टूक कहा है कि दाऊद इब्राहिम भारत में वांछित है और वह उसी देश में छिपा हुआ है, जहां अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन मिला था और मारा गया था। भारत का इशारा स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान की ओर था। संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में एक चर्चा के दौरान, यूएन में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव रघु पुरी ने आतंकवाद का मुकाबला करते हुए मानवाधिकारों की रक्षा से जुड़े विशेष प्रतिवेदक बेन सॉल की रिपोर्ट पर कड़ा जवाब दिया।
रिपोर्ट में तथ्यों की भारी भूल
भारत ने कहा कि रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि 2003 में सुरक्षा परिषद ने भारत-आधारित डी-कंपनी के लीडर को अल-कायदा से जुड़े होने के कारण सूची में शामिल किया था। भारत ने इसे असल हकीकत से बिल्कुल अलग और भ्रामक बताया।
भारत में वांटेड है दाऊद
भारतीय प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि डी-कंपनी और उसका सरगना दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों और अन्य आतंकी हमलों के सिलसिले में भारत में लंबे समय से वांछित अपराधी है। वह 2003 की लिस्टिंग से काफी पहले ही भारत से भाग गया था।
पाकिस्तान पर निशाना
भारत ने स्पष्ट किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सूची के अनुसार, दाऊद इब्राहिम उसी देश में छिपा हुआ है जहां अमेरिका नेवी सील्स की छापेमारी में ओसामा बिन लादेन 2011 में एबटाबाद (पाकिस्तान) में मारा गया था।
विश्वसनीयता पर सवाल
भारत ने चेतावनी दी कि संयुक्त राष्ट्र के विशेष अधिकारियों द्वारा बिना जिम्मेदारी के इस तरह की तथ्यात्मक गलतियां करना अस्वीकार्य है। इस तरह की अक्षमता से संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था की विश्वसनीयता और वैधता को भारी नुकसान पहुंचता है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी को भारत-आधारित आपराधिक समूह बताए जाने पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है। भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे तथ्यात्मक रूप से पूरी तरह गलत बताया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी दौरे के बाद भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और व्यापार समझौते को लेकर तेज हुई हलचल की पूरी जानकारी।
स्पेसएक्स और एलन मस्क पर यूक्रेन के स्टारलिंक इंटरनेट को जानबूझकर धीमा करने के आरोप लगे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इन आरोपों पर अमेरिका ने क्या सफाई दी है, जानें विस्तार से।
अमेरिका के 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं। महंगाई, ईरान युद्ध और घटती लोकप्रियता के बीच क्या डेमोक्रेट्स बना पाएंगे कांग्रेस में बहुमत?
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव दिया है। शेन्ज़ेन में नवंबर में हो सकती है बैठक।
इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम की धमकी के बाद बुल्गारिया में उतारा गया। एयरबस ए-320 रविवार रात तेल अवीव से वियना जा रहा था। खतरे की सूचना के बाद बुल्गारिया की वायुसेना ने विमान को एस्कॉर्ट करने के लिए मिग-29 लड़ाकू विमान भेजा।
रूस और यूक्रेन के बीच रविवार को भीषण ड्रोन हमले हुए। यूक्रेन ने सेंट पीटर्सबर्ग के तेल डिपो, ओजोन और वीके डेटा सेंटर को निशाना बनाया।
बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया है। उन पर और उनकी पत्नी पर करोड़ों टका की अघोषित संपत्ति और संदिग्ध बैंक लेनदेन का आरोप है।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे पर एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई है और अन्य घायल हुए हैं। कनाडा के रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने इसकी पुष्टि की।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे से पहले 6 डेमोक्रेटिक सांसदों ने पत्र लिखकर मानवाधिकार और लोकतांत्रिक मुद्दों को उठाने की मांग की। जानें भारत और अमेरिकी नेताओं की प्रतिक्रिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह